Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पशुपालन मंत्री ने किया श्री निंबेश्वर पशु मेले का आगाज

    3 months ago

    -मेले के दौरान होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं 

    जयपुर। 35 साल बाद पांच दिवसीय श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेले का आगाज शुक्रवार को पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मंत्रोच्चार, पुंगनूर नस्ल की गौमाता का पूजन और ध्वजारोहण के साथ किया। गोडवाड़ क्षेत्र के 13 से 17 फरवरी तक फालना रोड, साण्डेराव, पाली में हो रहे इस पशु मेले में पुंगनूर, गिर, कांकरेज, थार व संकर नस्ल के श्रेष्ठ पशुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला स्तर पर पशु मेलों के आयोजन की बजट-2025-26 में की गई थी, इसी बजट घोषणा की क्रियान्विति में प्रथम चरण में इस बार 11 जिलों में जिला स्तरीय पशु मेले आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से सामाजिक सौहार्द और मेलजोल बढ़ता है, जिससे समाज में एकता आती है और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। पशुपालन विभाग की ओर से मेले में पशुओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के उदेश्य से 12 विभागों की स्टॉल्स लगाई गई है। इसके साथ 50 प्राइवेट लोगों ने भी अपने उत्पाद बेचने के लिए स्टॉल्स लगाई हैं। खासतौर पर पशुपालकों के हित में लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए पशुपालन विभाग द्धारा विशेष काउंटर स्थापित किया गया है। इस काउंटर पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, सैक्स सोर्टेड सीमन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे बारे जागरूक किया जा रहा है। 

    संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. मनोज पंवार ने बताया कि पशुपालकों की सहायता के लिए पांच चौकिंया स्थापित की गई हैं। पहले दिन 85 ऊंट, 18 घोड़े, 25 बकरी, एक पाडा, पांच गाय सहित अन्य मवेशी मेले में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को सफेद पर्ची, अश्व व उष्ट्र प्रतियोगिता, रस्साकशी, साफा, मूंछ, गोडवाड़ केसरी व गोडवाड़ सुंदरी प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 15 फरवरी को मारवाड़ी अश्व प्रतियोगिता, 16 फरवरी को गाय, भैंस, ऊंट, भेड़ व बकरी प्रतियोगिताएं तथा शाम 7 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 17 फरवरी को पारितोषिक वितरण के साथ मेले का समापन होगा। इस अवसर पर महंत महेंद्रानंद गिरी गादीपति मांगलिया गुढा, श्री निंबेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगत सिंह, सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, पशुपालन विभाग, जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक मनमोहन नागौरी, सुमेरपुर के पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा सहित विभाग के अधिकारी और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    गुवाहाटी रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा पूर्वोत्तर की उपेक्षा से असम में उग्रवाद बढ़ा
    Next Article
    पीएम मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया, बोले प्रशासन में नागरिक सेवा की नई सोच

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment