Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजकीय महाविद्यालय जयपुर में आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन: छात्राओं को सिखाये गए आत्म रक्षा के गुर

    9 hours ago

    जयपुर: राजकीय महाविद्यालय जयपुर में संचालित 'रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र' के तत्वावधान में आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मानवाधिकार आयोग जयपुर के सदस्य अशोक कुमार गुप्ता रहे।  

    ​कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविकांत शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय का कर्तव्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि हम आत्मनिर्भर और निडर नागरिकों का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि यह शिविर छात्राओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ किसी भी सुरक्षा चुनौती का सामना करने का मानसिक हौसला भी देगा।  

    ​'राजकॉप सिटीजन एप' की दी गई जानकारी

    मुख्य अतिथि अशोक कुमार गुप्ता ने 'हम होंगे कामयाब' गीत के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित किया और महिला सशक्तिकरण के उदाहरण देते हुए राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान समय में व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया और 'राजकॉप सिटीजन एप' के बारे में विस्तार से बताते हुए महिला सुरक्षा के लिए इसे बेहद उपयोगी बताया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को आत्म रक्षा के व्यावहारिक गुर भी सिखाए।  

    ​तकनीकों का हुआ प्रदर्शन

    कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीना ने महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण और आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर की महत्ता समझाई। कालिका पेट्रोलिंग टीम यूनिट से आई महिला प्रशिक्षक मनीष एवं मनोहर ने पूनम गुप्ता के साथ मिलकर छात्राओं को आत्म रक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया।  

    ​कार्यक्रम की रूपरेखा विकसित भारत जनसेवा अभियान प्रभारी डॉ. पंकज माथुर और डॉ. ललिता शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। मंच संचालन डॉ. ममता चौधरी ने किया और अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. रजनी मीणा, पूनम शर्मा, प्रो. जयदीप सिंह, प्रो. पी. एल. गुप्ता सहित समस्त संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।  

    Click here to Read More
    Previous Article
    राष्ट्रीय कार्यकारीनी की चतुर्थ मीटिंग का आगाज 4 अक्टुबर को भरतपुर मे
    Next Article
    पंचायत चुनाव दीपावली के बाद करवाए जाएं, परीक्षाओं और त्योहारी सीजन में न हो शिक्षकों-अभिभावकों-विद्यार्थियों की परेशानी — संयुक्त अभिभावक संघ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment