Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन मिशन, मीठी क्रांति का आगमन: बेहतर भारत का संकेत

    2 months ago

    • राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्य मधुमक्खी पालन के संपूर्ण विकास को वैज्ञानिक तरीके से बढ़ावा देना है। इसका अंतिम लक्ष्य देश में मीठी क्रांति का शुभागमन लाना है।
    • इस मिशन का कुल बजट आवंटन 500 करोड़ रुपये है जिसे वर्ष 2020-21 से 2025-26 के बीच क्रियान्वित किया जा रहा है। राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड यानी एनबीबी इस
    • राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन की प्रमुख क्रियान्वयन एजेंसी है।
    • राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन का क्रियान्वन तीन मिनी मिशन के मार्फत किया जाता है जो शहद उत्पादकता में सुधार, उत्पादन उपरांत प्रबंधन और शोध व तकनीक के उन्नयन पर केंद्रित है।
    • गौरतलब है वर्ष 2024 में भारत ने 1.4 लाख मीट्रिक टन प्राकृतिक शहद का उत्पादन किया। वर्ष 2023-24 में भारत ने 1.07 लाख मीट्रिक टन प्राकृतिक शहद का निर्यात किया जिसकी कुल राशि 177.55 मिलियन डॉलर थी। भारत अभी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहद निर्यातक है जो वर्ष 2020 में नौवें स्थान पर था।
    • मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन देने के लिए मधु क्रांति पोर्टल निर्मित किया गया है जिसमें शहद उत्पादन के सभी स्रोतों की पहचान कर उन उत्पादकों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है।

    राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन यानी एनबीएचएम एक केंद्र प्रायोजित योजना है।इसे भारत सरकार ने देश में मधुमक्खी पालन को वैज्ञानिक तरीके से बढ़ावा देकर गुणवत्ता परक शहद और मधुमक्खी उत्पादन के अन्य उत्पादों को प्रोत्साहित करना था। राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड द्वारा क्रियान्वित यह योजना आत्मनिर्भर भारत के बैनर पर 500 करोड़ की लागत पर चलाई जा रही है। वर्ष 2020-21 से शुरू इस योजना को पहले तीन साल के लिए लाया गया पर पूरा बजट नहीं खर्चने की वजह से इसकी मियाद तीन साल और बढ़ा दी गयी।

    मधुमक्खी पालन एक कृषि जनित गतिविधि है जो आम तौर पर गांवों में किसानों और भूमिहीन श्रमिकों की समन्वित कृषि गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह कई पौधों में परागन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है जिस्मे फसल उत्पादन और किसानो की आमदनी बढ़ाने में सहायता मिलती है। इस कार्य से कई मूल्य वर्धित मधुमक्खी उत्पाद जिसमे मोममधु मक्खी पराग कणप्रोपोलिस नामक पौधेरॉयल जेलीबी वेनम इत्यादि के उत्पादन के जरिये किसानों की आजीविका के श्रोत और आमदनी बढ़ती है।

    समन्वित खेती और सघन कृषि एक सामान्य और व्यापक शब्द है जिसके जरिया मौजूदा पारम्परिक तरीके की एक फसली खेती  के बजाये एक बहुफसली व समन्वित खेती को अंजाम दिया जाता है। इसका मतलब एक ऐसी कृषि प्रणाली से है जिसमे पशुपालन मछली उत्पादनअनाज  उत्पादन और बागवानी कृषि सभी समाहित है।

     

    भारत की विभिन्नताओं से भरी कृषि जलवायु परिस्थितियों में मधुमक्खी पालनशहद उत्पादन और इसके निर्यात की व्यापक क्षमता है। ग्रामीण विकास और सतत कृषि में इसके महत्त्व को समझ कर ही भारत सरकार ने एक नयी मीठी क्रांति अभियान के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय मधुमक्खी शहद मिशन की शुरुआत की। यह एक महत्वाकांक्षी पहल है जिससे देश में गुणवत्तापरक शहद के उत्पादन के साथ किसानों की आमदनी वैज्ञानिक और संगठित तरीके से मधुपालन के जरिये बढे।

    राष्ट्रीय मधुमक्खी शहद मिशन की उप योजनाएं

     

    राष्ट्रीय मधुमक्खी शहद मिशन यानी एनबीएचएम का क्रियान्यवन तीन मिनी मिशन एमएम 1 एमएम 2 और एमएम 3

    1. मिनी मिशन 1- इसके अंतर्गत वैज्ञानिक मधु पालन के तहत परागन क्रिया के जरिये विभिन्न फसलों का उत्पादन और उसकी उत्पादकता उन्नयन पर जोर दिया जाता है।
    2. मिनी मिशन 2यह मिशन मधुमक्खी पालन से जुड़े उत्पादों के आगम के उपरांत के प्रबंधन कार्य मसलन शहद संग्रहणप्रसंस्करणभण्डारणविपणन और मूल्य वर्धन के लिए सभी जरुरी बुनियादी सुविधाओं को मुहैया करता है।
    3. मिनी मिशन 3-यह मिशन देश के सभी क्षेत्रो के कृषि जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल तरह तरह के शोध  विकास तथा प्रौद्योगिकी विकास पर ध्यान केंद्रित करता है।

    एनबीएचएम का उद्देश्य

     

    • एनबीएचएम का मुख्य उद्देश्य है किसानो की 
    Click here to Read More
    Previous Article
    भुवनेश्वरी राठौड़ ने जीता गोल्ड मेडल — राजस्थान की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान
    Next Article
    प्रधानमंत्री ने एशियाई युवा खेल 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए युवा एथलीटों को बधाई दी

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment