Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर्स 17 जनवरी को आएंगे जयपुर

    3 days ago

    राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली में 28वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को नई दिल्ली में संसद के ऐतिहासिक संविधान भवन में राष्ट्रमंडल देशों के 28 वें संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

    इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय मन्त्रियों जे. पी. नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी के साथ ही प्रदेश के सांसदों ,विभिन्न प्रदेशों के विधानसभाध्यक्षों,संसद सदस्यों और अन्य कई नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। 28वें संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में आईपीयू की प्रेसीडेंट, सीपीए के चेयरपर्सन, राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारीगण, भारत सरकार के मंत्रीगण, राज्य विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया ।

     

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए दिए गए प्रभावशाली भाषण को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनभागीदारी की मजबूती पर जोर देते हुए राष्ट्रमंडल देशों के बीच सहयोग, श्रेष्ठ संसदीय प्रथाओं के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के साथ ही साझा चुनौतियों का मिल कर समाधान करने का आह्वान किया है। इस संदेश से राष्ट्रमंडलीय देश भी अपने - अपने देशों में लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को अपनाकर भारत की तरह ही विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सकते है।

     

    राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्ष 17 जनवरी को जयपुर आयेंगे -

     विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ देशों के सम्मेलन के बाद विभिन्न देशों के स्पीकर्स का 17 जनवरी को जयपुर भ्रमण का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों के सम्मान में जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में 17 जनवरी को सायं राज्य विधानसभा द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज का आयोजन रखा गया है। सभी स्पीकर्स का गुलाबी नगर जयपुर पहुंचने पर भारतीय परम्परा के अनुसार स्वागत किया जायेगा। इसमें लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य मंत्री परिषद के सदस्यगण और नेता प्रतिपक्ष भी शामिल होंगे। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ देशों के स्पीकर्स का सम्मान भी किया जायेगा।

                                                                                                                                                                                                

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शासन सचिव ने की शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
    Next Article
    जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल राजस्थान ज्ञान, कला और संस्कृति की पुण्यभूमि

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment