Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय स्तर पर जयपुर की बेटी का परचम लहराया – मेघा तलवार बनीं “सुर नर्तिकी”

    2 months ago

    राष्ट्रीय स्तर पर जयपुर की बेटी का परचम लहराया – मेघा तलवार बनीं “सुर नर्तिकी”

    19 से 23 फरवरी 2026 तक Darshak Sansthan द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डांस एवं म्यूजिक चैंपियनशिप का भव्य आयोजन Darshak College of Arts and Music में किया गया। देशभर से आए प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। पाँच दिनों तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में संगीत और नृत्य की विविध विधाओं ने मंच को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

    इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जयपुर की प्रतिभाशाली कलाकार मेघा तलवार ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। मेघा को इस वर्ष का प्रतिष्ठित “सुर नर्तिकी अवॉर्ड” प्रदान किया गया, जो प्रतियोगिता का विशेष सम्मान माना जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सेमी-क्लासिकल नृत्य श्रेणी में प्रथम स्थान, फोक डांस में द्वितीय स्थान तथा बॉलीवुड डांस श्रेणी में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

    मेघा तलवार जयपुर के सामुदायिक रेडियो स्टेशन 90.8 FM Radio Manipal Jaipur में रेडियो जॉकी के रूप में कार्यरत हैं। रेडियो की दुनिया में अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं का मन जीतने वाली मेघा ने नृत्य मंच पर भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराकर यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी एक मंच तक सीमित नहीं होती।

    उनकी इस उपलब्धि से जयपुर शहर और उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। कला के प्रति समर्पण, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर मेघा तलवार ने राष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान बनाई है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि जयपुर की सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करती है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेसीआरसी फाउंडेशन, जयपुर में रेनेसाँ का दूसरा दिन: ‘हुनर’ की उड़ान और अदा फैशन शो की चमक
    Next Article
    जेईसीआरसी फाउंडेशन, जयपुर में रेनेसाँ 2026 : परंपरा, प्रतिभा और तकनीक का उत्सव

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment