Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जेसीआरसी फाउंडेशन, जयपुर में रेनेसाँ का दूसरा दिन: ‘हुनर’ की उड़ान और अदा फैशन शो की चमक

    2 months ago

    रेनेसाँ 2026 का दूसरा दिन: हुनर की प्रतिभा और अदा फैशन शो का भव्य प्रदर्शन

     

    जेसीआरसी फाउंडेशन में रेनेसाँ: दूसरे दिन ‘हुनर’ और फैशन शो ने बिखेरी प्रतिभा की रोशनी

     

    रेनेसाँ का दूसरा दिन: तकनीक के साथ ‘हुनर’ का आत्मविश्वास और अदा फैशन शो का ग्लैमर

     

    जेसीआरसी फाउंडेशन, जयपुर: रेनेसाँ के दूसरे दिन ‘हुनर’ और अदा फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र

     

    *जीईसीआरसी फाउंडेशन, जयपुर में रेनेसाँ का दूसरा दिन: तकनीक, ताल और टैलेंट का जबरदस्त संगम*

     

    जयपुर। जीईसीआरसी फाउंडेशन, जयपुर में आयोजित रेनेसाँ के दूसरे दिन विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। इस कार्यक्रम में एच.पी.ई का मुख्य स्पॉन्सर रहा। सुबह से ही कॉलेज में विभिन्न तकनीकी, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हो गया, जिसने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।

     

    दिनभर आयोजित प्रमुख प्रतियोगिताओं में स्टेज प्ले, डैश मास्टर्स: पावर बीआई चैलेंज, रेज़िन ओ’ क्लॉक, ब्लिंकिट, डीएसए बैटल ग्राउंड, नॉलेज नॉकआउट, गली क्रिकेट, टग ऑफ वॉर, लैन गेमिंग, चेस, रोबो सॉकर, टेक्नो स्पिरिचुअल एक्ज़ीबिशन जैसी एक्टिविटीज़ शामिल रहीं। तकनीकी स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी क्षमता और नवाचार कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

     

    इस इवेंट में कर्मा योद्धा बोर्ड्स, दिल्ली, स्किट, जेयू, आरटीयू, केआईईटी सहित 10 से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान रोबोट्स की स्पीड, कंट्रोल और टीम स्ट्रेटजी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। दूसरे वर्ष के प्रतिभागी पटेल ज़ील (अग्निवीर, गुजरात) ने बताया कि उन्हें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा लगा और यहाँ स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी और स्किल्स देखने को मिलीं।

     

    हुनर, अभ्युदय - जेईसीआरसी सोशल क्लब्स द्वारा आयोजित एक विशेष टैलेंट शो है, जिसका उद्देश्य अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। इस वर्ष लगभग 150 ज़रूरत क्लब स्टूडेंट्स ने इसमें भाग लिया। यह एक ओपन माइक स्टेज था, जहाँ बच्चों ने नृत्य, गायन और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे आत्मविश्वास के साथ परफॉर्म किया और बड़े मंच का अनुभव लिया। दूसरे दिन हुनर का सफल आयोजन हुआ, जिसके अंत में गुडीज़ का वितरण भी किया गया। साथ ही इस वर्ष 19 मिनी काउंसिल वॉलंटियर्स नियुक्त किए गए, जिन्होंने इवेंट में अपनी जिम्मेदारियाँ निभाते हुए मैनेजमेंट स्किल्स को समझा और सीखा। हुनर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को आगे बढ़ाने और उन्हें नई दिशा देने का एक सुंदर प्रयास है। 

     

    शाम होते-होते माहौल और भी रोमांचक हो उठा जब बैटलमेनिया में युवाओं की ऊर्जा चरम पर पहुंच गई। इस आयोजन में मशहूर डीजे पपटीयर ने अपने लॉकिंग पॉपिंग से समां बांध दिया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक इनकोवर रहे।

     

    रेनेसाँ के दूसरे दिन आयोजित अदा फैशन शो ने शाम को पूरी तरह ग्लैमरस बना दिया। मुख्य मंच पर स्टाइल, कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी का शानदार संगम देखने को मिला। इस फैशन शो में केवल जीईसीआरसी फाउंडेशन ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग संस्थानों से आई टीमों ने भी हिस्सा लिया। रैंप पर पारुल यूनिवर्सिटी “बियॉन्ड मिथ”, महारानी कॉलेज “मोडा आये”, स्काईलिंक “सस्टेनेबल स्टार्स”, एनआईआईएमएस “रूज रिफ्लेक्शंस”, जीजीडीएसडी चंडीगढ़ “टीम प्रिस्टीन”, जीईसीआरसी फाउंडेशन "अदा” जैसी टीमों ने अपने अनोखे थीम और कॉस्ट्यूम्स से दर्शकों का दिल जीत लिया। हर टीम ने अपने कॉन्सेप्ट के जरिए एक अलग कहानी पेश की कहीं सस्टेनेबिलिटी का संदेश था तो कहीं रॉयल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल। तालियों की गूंज और कैमरों की फ्लैश के बीच अदा फैशन शो रेनेसाँ के दूसरे दिन का सबसे आकर्षक और यादगार पल बन गया। दूसरे दिन की शाम को और खास बनाते हुए लोकप्रिय कलाकार सागर लालवानी ने अपनी प्रस्तुति से मंच को जीवंत कर दिया। उनके गानों पर सभी ने उत्साहपूर्वक झूमते हुए रेनेसाँ के दूसरे दिन को यादगार बना दिया। इस प्रकार रेनेसाँ का दूसरा दिन कला, तकनीक, साहित्य और संगीत के अद्भुत संगम के रूप में सफलता के साथ संपन्न हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शैक्षिक सुधारों और आगामी सत्र की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा
    Next Article
    राष्ट्रीय स्तर पर जयपुर की बेटी का परचम लहराया – मेघा तलवार बनीं “सुर नर्तिकी”

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment