Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शैक्षिक सुधारों और आगामी सत्र की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा

    2 months ago

    - शासन सचिव की अध्यक्षता में पीएमयू समीक्षा बैठक आयोजित:

    जयपुर शासन सचिव, स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग, कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में आज शिक्षा संकुल के माधव सभागार में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में राज्य की शैक्षिक योजनाओं की वर्तमान प्रगति एवं भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया।

    बैठक में शासन सचिव ने निपुण राजस्थान अभियान के तहत एफएलएन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षण सामग्री को अधिक सरल बनाया जाए ताकि छात्र उसे आसानी से समझ सकें। साथ ही, अगले 25 दिनों के भीतर कक्षाओं को 'प्रिंट-रिच' बनाने और आगामी केंद्रीय मूल्यांकन के लिए पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में मार्च माह में प्रस्तावित CBA-2 मूल्यांकन की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। शासन सचिव ने इस बार पहली बार 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए सत्र की तैयारियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश​ दिए। उन्होंने नवीन सत्र की शुरुआत के साथ ही निशुल्क पाठ्यपुस्तकें व यूनिफॉर्म विद्यार्थियों को उपलब्ध होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाठ्यपुस्तकों का मुद्रण व स्कूलों तक भेजने का कार्य व यूनिफॉर्म डीबीटी के लिए विद्यार्थियों की मैपिंग का कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही 'प्रवेशोत्सव' के लिए तैयार की गई विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में विद्यार्थियों के नामांकन के लिए डिजिटल मार्कशीट की वैधता पर विचार किया गया। गौरतलब है कि आगामी 25 मार्च को राज्य स्तर पर मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा।

    बैठक में निदेशक प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, निदेशक आरएससीआरटी श्रीमती श्वेता फगेडि़या, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक द्वितीय अशोक कुमार मीणा सहित निदेशालय, समग्र शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व पाठ्यपुस्तक मंडल के विभिन्न अधिकारियों और पीएमयू प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    30,000 से अधिक स्टूडेंट्स और 1,000 से ज़्यादा देशभर से आए छात्रों ने जेयू रिदम 2026 में लिया हिस्सा
    Next Article
    जेसीआरसी फाउंडेशन, जयपुर में रेनेसाँ का दूसरा दिन: ‘हुनर’ की उड़ान और अदा फैशन शो की चमक

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment