Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रायन इंटरनेशनल स्कूल, जगतपुरा में मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

    3 months ago

    जयपुर. रायन इंटरनेशनल स्कूल, जगतपुरा में मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन समारोह एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन प्रेरणादायक थीम “Brave the Present, Rise to the Future” के अंतर्गत अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह वर्ष विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा क्योंकि समारोह रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 50 स्वर्णिम वर्षों को समर्पित था।

     

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायन ग्रुप की डायरेक्टर सोनल पिंटो की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष ऊँचाई प्रदान की। कार्यक्रम में श्री मोहित शर्मा, आईडीएएस, अतिरिक्त नियंत्रक रक्षा लेखा (दक्षिण पश्चिम), जयपुर; लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अनुराधा शर्मा, के पी सक्सेना रिटायर्ड जिला एवं सैशन जज सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर एवं लीडरशिप कोच सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं पूर्व विद्यार्थियों की विशेष उपस्थिति रही।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना से हुआ। इसके पश्चात बहुभाषीय स्वागत संबोधन ने विद्यालय की समावेशी भावना को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “Odyssey of Harmony” थीम आधारित नृत्य, “You Are Special” संगीतमय नाटिका, स्पोर्ट्स डांस, रोबोटिक्स प्रस्तुति तथा भारत की सांस्कृतिक विविधता पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं टीमवर्क की अद्भुत झलक देखने को मिली।

     

    अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में सोनल पिंटो ने रायन ग्रुप की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, नेतृत्व कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण के विकास का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने, मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने तथा भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

     

    समारोह का मुख्य आकर्षण रायन के 50 स्वर्णिम वर्षों को समर्पित ग्रैंड फिनाले रहा, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक साथ मंच पर आकर रायन की प्रेरणादायक यात्रा को भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया।

     

    मॉन्टेसरी विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान कर उनके नए शैक्षणिक चरण की शुरुआत का अभिनंदन किया गया। मॉन्टेसरी से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान किए गए। साथ ही प्रतिष्ठित रायन प्रिंस एवं प्रिंसेस अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।

     

    विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति गोयल ने समस्त विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं मूल्य आधारित शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

     

    यह समारोह उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्टता का अद्भुत संगम रहा, जिसने उपस्थित सभी जनों के हृदय में गर्व और प्रेरणा का संचार किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    तारिक रहमान की वापसी: क्या बदलेंगे भारत-बांग्लादेश रिश्ते और हिंदुओं की सुरक्षा?
    Next Article
    66वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोहपूर्वक सम्पन्न

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment