Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुमेरपुर विधानसभा में 43.62 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प

    5 hours ago

    सुमेरपुर। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। क्षेत्र में मानसून की भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई मुख्य और ग्रामीण सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। स्थानीय विधायक और प्रदेश के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की विशेष अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) ने 11 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। इस बजट से क्षेत्र की कुल 43.62 किलोमीटर लंबी 9 प्रमुख सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से मिली इस प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के बाद विभाग ने टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इन सड़कों के बनने से दर्जनों गांवों और ढाणियों का आपस में संपर्क सुगम हो जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को गड्ढों और बदहाल रास्तों से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।

    इन 9 सड़कों का बदला जाएगा स्वरूप

    सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी स्वीकृति के तहत राईको की ढाणी से भालेलाव रोड तक 7.40 किलोमीटर लंबे मार्ग के कायाकल्प पर सबसे ज्यादा 225 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा इसी रूट के एक अन्य हिस्से राईको की ढाणी से भालेलाव रोड तक 8.25 किमी के लिए अलग से 260 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। बांकली से नौवी रोड के इस महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 170 लाख रुपए का बजट मंजूर हुआ है। खेरवा टेवाली वाया सापुनी रोड पर आवागमन को बेहतर बनाने के लिए विभाग ने 135 लाख रुपए की राशि जारी की है। सांडेराव खिमाड़ा रोड 5 किमी पर 90 लाख रुपए व्यय होंगे। पालडी जोड से कानपुरा के ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही मांग को पूरा करते हुए इस सड़क के लिए 85 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। नेशनल हाईवे से हाईवे से नेहरू नगर को जोड़ने वाली इस व्यस्त सड़क के जीर्णोद्धार पर 85 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। एआर से आकेली रोड की आंतरिक कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए 45 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। नौवी से लखमावा रोड को गड्ढामुक्त और सुचारू बनाने के लिए 40 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    विकास की मजबूत राह पर सुमेरपुर, 100 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    Next Article
    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का कड़ा रुख, सुमेरपुर में कानून व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment