Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का कड़ा रुख, सुमेरपुर में कानून व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक

    5 hours ago

    चोरी और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के दिए सख्त निर्देश

    सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को सुमेरपुर स्थित अपने निज आवास पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने सुमेरपुर और आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने विशेष रूप से पिछले कुछ समय से स्थानीय मंदिरों और घरों में हो रही चोरी की वारदातों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और नागरिकों के घरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। इसके साथ ही, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले नेटवर्कों को पूरी तरह से ध्वस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

    रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश

    शहर में असामाजिक गतिविधियों और अवांछनीय तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मंत्री ने कहा कि शहर के सभी संवेदनशील इलाकों और मोहल्लों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त को तुरंत बढ़ाया जाए। सुमेरपुर के मुख्य चौराहों, बाजारों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देष दिए कि आमजन की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस बिना किसी देरी के तुरंत एक्शन ले।

    आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि

    मंत्री कुमावत ने पुलिस अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और यदि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक में सुमेरपुर के डिप्टी एसपी सहित विभिन्न पुलिस थानों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुमेरपुर विधानसभा में 43.62 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प
    Next Article
    विद्यार्थियों के ज्ञान एवं व्यावसायिक दक्षताओं को नवीनतम जानकारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment