Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विद्यार्थियों के ज्ञान एवं व्यावसायिक दक्षताओं को नवीनतम जानकारी

    5 hours ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर के विशेष शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर को एक दिवसीय ऑनलाइन सीआरई (Continuing Rehabilitation Education) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम समन्वयक गीता रानी द्वारा की गई l कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष शिक्षा एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों, विशेष शिक्षकों, पुनर्वास पेशेवरों एवं विद्यार्थियों के ज्ञान एवं व्यावसायिक दक्षताओं को नवीनतम जानकारी से समृद्ध करना था।

    कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा विशेष शिक्षा एवं पुनर्वास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गईl जिसमें डॉ. वंदना सिंह ठाकुर, अधिष्ठाता, ने विचार प्रस्तुत किये।उनके पश्चात डॉ. के लक्ष्मी नारायण, हसन दीन खान तथा डॉ. पी रामाकृष्णा, सह आचार्य, जामिया मिलिया इस्लामिया ने विषय से संबंधित जानकारी प्रदान कीl ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की तथा विषय विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हुए अपने प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

    कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संबोधन में कहा कि सीआरई कार्यक्रम विशेष शिक्षा एवं पुनर्वास के क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और व्यावसायिक दक्षता को निरंतर विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    कार्यक्रम के इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने कहा कि विशेष शिक्षा एवं पुनर्वास के क्षेत्र में निरंतर ज्ञानवर्धन और व्यावसायिक कौशल का विकास अत्यंत आवश्यक है।

    विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) अंकित गांधी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर प्रदान करना और विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के जीवन को अधिक आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    इस कार्यक्रम के दौरान विशेष शिक्षा विभाग के सभी विद्यार्थी तथा सभी सहायक शिक्षकगण के रूप में सीमा चौधरी, मनीष मीना तथा धीरज कुमार नागर उपस्थित रहे l

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का कड़ा रुख, सुमेरपुर में कानून व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक
    Next Article
    विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को मिला संबल, जयपुर में सहायक अंग-उपकरण वितरित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment