Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को मिला संबल, जयपुर में सहायक अंग-उपकरण वितरित

    5 hours ago

    जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित समावेशी शिक्षा गतिविधियों में शनिवार को जयपुर जिले में अंग-उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का आयोजन सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में किया गया, जिसमें जयपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक अंग-उपकरण प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 60 हियरिंग एड, 50 टीएलएम किट, 16 व्हील चेयर, 10 रोलेटर, 5 ब्रेल किट, 5 सीपी चेयर तथा 2 बैसाखी वितरित की गईं। इन उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों की दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने, उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने और शिक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

    कार्यक्रम में डॉ. आकाशदीप अरोड़ा, उपायुक्त समावेशी शिक्षा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ रचना तिवारी, उपनिदेशक समावेशी शिक्षा, अनिल थानवी, सहायक निदेशक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा गुप्ता तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र आचार्य सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक राज्य के सभी जिलों में अंग-उपकरण वितरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में 3000 से अधिक विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (CwSN) को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैटरी आधारित ट्राईसाइकिल, टीएलएम किट, ब्रेल किट एवं स्लेट, हियरिंग एड, वॉकिंग स्टिक, रोलेटर, सुगम्य केन, स्मार्ट फोन, जयपुर फुट, क्रेचेज सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध करवाकर संबल प्रदान किया जा रहा है।

    समावेशी शिक्षा की दिशा में यह पहल विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को अधिक आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ शिक्षा की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ने का प्रयास है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    विद्यार्थियों के ज्ञान एवं व्यावसायिक दक्षताओं को नवीनतम जानकारी
    Next Article
    गांधी जयंती पर भजन प्रस्तुति और पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment