Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्टूडेंट्स की कम्युनिकेशन स्किल्स और क्रिएटिविटी को निखारने के लिए ‘लिट कार्निवल’ का आयोजन

    7 hours ago

    -यूथ की क्रिएटिविटी को मिला नया मंच: जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी

    -'ऐड मैड शो' और 'जैम' सेशन में दिखा स्टूडेंट्स का टैलेंट

    जयपुर,

    युवाओं के अंदर छिपी अभिव्यक्ति को एक नया और खुला मंच देते हुए जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज (एसएचएसएस) के इंग्लिश डिपार्टमेंट और क्रिएटिविटी सेल ने मिलकर 'लिट कार्निवल 2026' का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य इंटरैक्टिव एक्टिविटीज़ और वर्कशॉप्स के ज़रिए स्टूडेंट्स में कम्युनिकेशन स्किल्स, साहित्यिक समझ और कॉन्फिडेंस को बढ़ाना था।

    अपने इंटरैक्टिव सेशन में, चीफ़ गैस्ट डॉ. पवनदीप कौर बिंद्रा (क्निकल, बिहेवियरल और सेबी स्मार्ट ट्रेनर) ने इमोशनल इंटेलिजेंस, अलग-अलग पीढ़ियों के बीच संवाद और पर्सनल ग्रोथ पर स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया।

    साथ ही, युवाओं की रचनात्मकता को और निखारने के लिए सौमित्र सोमेंदर (एडिटोरियल फेलो, वर्ड्स विदाउट बॉर्डर्स व रिसर्च एसोसिएट, चिल सब्स) ने 'क्रॉफ्टिंग पोयम्स' पर वर्कशॉप ली। उन्होंने पोएट्री और क्रिएटिव राइटिंग की बारीकियों के साथ-साथ स्टूडेंट्स को कैथरीन वैगनर के "सिक्स एस" (स्पीड, साउंड, सिंटेक्स, सरप्राइज़, सेंस, स्पेस) के कॉन्सेप्ट से भी रूबरू कराया।

    इसी कड़ी में, डॉ. रश्मि शर्मा (एडमिशन स्ट्रेटेजिस्ट) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर रोशनी डालते हुए यूथ को निरंतर नया सीखने के लिए प्रेरित किया। और डॉ. रुचिदा बर्मन (हैड ऑफ़ डिपार्टमेंट- इंग्लिश) ने स्टेज फ़ियर को दूर कर अपनी बात को स्पष्टता से रखने के टिप्स दिए।

    कार्निवल में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें 'जस्ट अ मिनट' सेशन काफी खास रहा। जहाँ छात्रों ने परीक्षा के दबाव, सामाजिक जिम्मेदारी और टाइम ट्रैवल जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही 'ऐड मैड शो' में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम और मालवीय कॉन्वेंट स्कूल के स्टूडेंट्स ने सस्टेनेबिलिटी, बायोडिग्रेडेबल उत्पादों और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर अपने रचनात्मक विज्ञापन पेश किए।

    इवेंट का समापन प्राइज़ डिस्ट्रीब्यूशन के साथ हुआ। कार्निवल में प्रोफ़. सुनील कुमार मिश्रा (डीन- एसएचएसएस), प्रोफ़. नरेंद्र कौशिक (डीन- जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट) के साथ अन्य सीनियर प्रोफेसर्स और फैकल्टी मेंबर्स भी मौज़ूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    तीन दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आउटरीच कार्यक्रम का प्रतिवेदन
    Next Article
    स्टूडेंट्स की कम्युनिकेशन स्किल्स और क्रिएटिविटी को निखारने के लिए लिट कार्निवल का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment