Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तीन दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आउटरीच कार्यक्रम का प्रतिवेदन

    8 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के बेसिक लाइफ सपोर्ट सेंटर द्वारा गैर महाविद्यालयी छात्राओं हेतु तीन दिवसीय “बेसिक लाइफ सपोर्ट (ठस्ै) प्रशिक्षण आउटरीच कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एम्स, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाएजेशन, सत्यम और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभग के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गैर महाविद्यालय छात्राओं को आपातकालीन चिकित्सा सहायता एवं जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सी.पी.आर. (ब्च्त्), प्राथमिक उपचार, सड़क दुर्घटनाओं के समय त्वरित सहायता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उचित प्रतिक्रिया देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डॉ सरला शर्मा, डॉ. दीपा चौहान, डॉ आयुषी सोरल और डॉ. रेणु शक्तावत द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रदर्शन एवं व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित पोस्ट-ट्रेनिंग परीक्षण में प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षण में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कुल 85 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सीमा अग्रवाल ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में बेसिक लाइफ सपोर्ट सेंटर की संयोजिका डॉ. सरला शर्मा द्वारा प्रशिक्षकों, प्रशिक्षुओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल
    Next Article
    स्टूडेंट्स की कम्युनिकेशन स्किल्स और क्रिएटिविटी को निखारने के लिए ‘लिट कार्निवल’ का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment