Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टाईम बैंक ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 75 बुजुर्गों का किया सम्मान

    1 hour ago

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर टाईम बैंक ऑफ इंडिया द्वारा महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के 75 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। जयपुर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने इन वृद्धजनों को सम्मानित किया। जयपुर केंद्र के चेयरमैन श्री आर. सी जैन का इस अवसर पर अभिनंदन किया गया।

    समारोह के लिए प्रेषित अपने संदेश में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि भारत में 2047 तक बुजुर्गों की संख्या युवाओं की तुलना में अधिक होगी। राज्य सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं चला रही है। किन्तु टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया वरिष्ठजन के अकेलेपन को दूर करने में मदद कर रहा है जो सराहनीय और अनूठा कार्य है। संस्था ने थोड़े समय में ही देश में अपनी पहचान कायम की है।

    समारोह की विशिष्ट अतिथि सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने भी टाइम बैंक की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टाईम बैंक के मेनेजिंग ट्रस्टी अनिल खोसला ने बताया कि पूरे देश में टाईम बैंक के 11000 से ज्यादा सदस्य हैं। समारोह समिति के कॉर्डिनेटर बी. एल वर्मा ने बताया कि टाईम बैंक ऑफ इंडिया देश का पहला और एकमात्र बैंक है जहां पैसा नहीं बल्कि समय जमा किया जाता है। टाइम बैंक के संस्थापक अध्यक्ष पी सी जैन ने भी समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।

    टाईम बैंक गवर्निंग कौंसिल के प्रेसीडेंट शैलेन्द्र टंडन ने इस मौके पर बताया कि संस्था 2019 से कार्य कर रही है जिसका कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत है। टाईम बैंक के जयपुर जिला संयोजक अशोक जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

    समारोह में लगभग 800 सदस्यों एवं आमजन ने भाग लिया। इस समारोह का आयोजन भारतीय विद्या भवन, जयपुर केंद्र के सहयोग से किया गया।

    कार्यक्रम में सिक्किम हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस एन भार्गव, आई बैंक के प्रेसीडेंट बी एल शर्मा, टेक्नॉलोजी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो रश्मि जैन, हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस दीपक माहेश्वरी, पीएनबी के मण्डल प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, राजस्थान पेंशनर समाज के महासचिव किशन लाल शर्मा एमएनआईटी के प्रोफेसर रोहित गोयल, रोटरी प्रेसीडेंट संदीप धींगरा, एडवोकेट जी डी बंसल, डॉ रेखा गुप्ता, आईएएस, राजेन्द्र भानावत, आईएएस, सहित कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

    आज ही राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन्म दिवस समारोह में टाइम बैंक आफ इंडिया को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया है।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    MGD मेगा करियर फेयर 3.0 का सफल आयोजन
    Next Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment