Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    1 hour ago

    जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नेतृत्व की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए उन्हें नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

    कार्यक्रम में रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर डॉ. मनीष बियानी, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी डागा, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी, प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं इवेंट कॉर्डिनेटर राखी खंडेलवाल ने स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को बैच पहनाकर उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया और शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी ने विद्यार्थियों को कॉलेज के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं कार्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

    रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर डॉ. मनीष बियानी ने कहा कि स्टूडेंट काउंसिल का सदस्य बनना विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को सहयोग की भावना के साथ निरंतर सीखने, सुधार करने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और क्षमताओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी ने काउंसिल सदस्यों को मैनेजमेंट और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने कहा कि स्टूडेंट काउंसिल विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को बियानी परिवार का हिस्सा होने पर गर्व करने के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों को स्टूडेंट काउंसिल में शामिल किया गया। विद्यार्थियों की रुचि और वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एआई, एंटरप्रेन्योरशिप, लिटरेचर, डांस और ड्रामा सहित विभिन्न क्लबों का गठन किया गया। इन क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्रिएटिविटी, टैलेंट और लीडरशिप स्किल्स को विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, विभिन्न क्लबों के हेड एवं सेक्रेटरी भी नामित किए गए।

    स्टूडेंट काउंसिल में बीजीसी से हुमेरा खान को प्रेसिडेंट और मानसी शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। वहीं, बीसीए को-एड से सोमित्र व्यास को सीनियर काउंसिल प्रेसिडेंट, क्षितिज पारीक को प्रेसिडेंट और अंश शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    टाईम बैंक ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 75 बुजुर्गों का किया सम्मान
    Next Article
    कुलगुरु प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत को राजस्थान विश्वविद्यालय सेवानिवृत कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा माला पहनाकर एवं गुलदस्ते देकर स्वागत किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment