Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कुलगुरु प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत को राजस्थान विश्वविद्यालय सेवानिवृत कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा माला पहनाकर एवं गुलदस्ते देकर स्वागत किया

    1 hour ago

    राजस्थान विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत को राजस्थान विश्वविद्यालय सेवानिवृत कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा माला पहनाकर एवं गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई। इसके साथ ही पत्र देकर भी बधाई दी गई।

    कुलगुरु ने कहा की कल से ही मैंने कुलपति सचिवालय में पूर्व की भांति सेवानिवृत्ति समारोह कुलपति सचिवालय में प्रारंभ कर दिया हूं। उन्होंने यह भी कहा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता कक्षाओं में नियमित कक्षाएं लगने की रहेंगी। उन्होंने कहा सेवानिवृत कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी प्रकार का भुगतान करने का प्रयास करूंगा तथा मेरे कार्यकाल में राजस्थान विश्वविद्यालय में पेंशन बंद नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा की ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्यरत कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का शोषण एवं अन्याय नहीं होने दूंगा, ठेकेदार को बुलाकर बात करूंगा। एसोसिएशन द्वारा भी कुलगुरु महोदय को आश्वस्त किया गया कि विश्वविद्यालय के हित में जब कभी भी जरुरत पड़ेगी तब सेवानिवृत कर्मचारी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
    Next Article
    ज्वेलर्स एसोसिएशन के 100 साल के इतिहास में पहली बार कार्यकारिणी सदस्य बने जयपुर के महापौर सुनील कोठारी का भव्य स्वागत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment