Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ज्वेलर्स एसोसिएशन के 100 साल के इतिहास में पहली बार कार्यकारिणी सदस्य बने जयपुर के महापौर सुनील कोठारी का भव्य स्वागत

    1 hour ago

    जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर की ओर से आज जयपुर के महापौर सुनील कोठारी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह अवसर ज्वेलर्स एसोसिएशन के लिए विशेष गौरव का विषय रहा, क्योंकि एसोसिएशन के 100 वर्षों के इतिहास में पहली बार उसकी कार्यकारिणी समिति के सदस्य रहे किसी व्यक्ति ने जयपुर के महापौर का पद प्राप्त किया है।

    ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी सहित विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सुनील कोठारी को जयपुर का महापौर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने कहा कि यह उपलब्धि केवल सुनील कोठारी की ही नहीं, बल्कि पूरे ज्वेलर्स एसोसिएशन परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। एसोसिएशन के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में कार्यकारिणी समिति के सदस्य का जयपुर के महापौर पद तक पहुंचना पूरे ज्वेलरी उद्योग के लिए गौरव की बात है।

    इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अजय गोधा, उपाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता.joint secratary mahaveer daga.vijay kedia.nirmal bardia. सहित विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में ज्वेलर्स उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर महापौर सुनील कोठारी जी का अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

    समारोह में ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि सुनील कोठारी का महापौर बनना एसोसिएशन के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जयपुर शहर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कुलगुरु प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत को राजस्थान विश्वविद्यालय सेवानिवृत कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा माला पहनाकर एवं गुलदस्ते देकर स्वागत किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment