Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन

    52 minutes ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के गणित विभाग ने सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं में गणितीय अभिरुचि, तार्किक चिंतन एवं समस्या-समाधान कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन करवाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सीमा अग्रवाल ने कार्यशाला के मुख्य वक्ता नवीन भार्गव, फाउंडर एवं सीईओ, आर्यन वैदिक मैथेमेटिक्स का स्वागत किया। कार्यशाला में उप प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल ने छात्राओं को सर्वप्रथम सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। भार्गव ने विद्यार्थियों को वैदिक गणित की विभिन्न तकनीकों एवं विधियों से परिचित करवाया। तीव्र गणना, गणनात्मक शुद्धता, सरल विधियों, गणितीय पैटर्न तथा तार्किक एवं अवधारणात्मक चिंतन जैसे विषयों पर व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को यह समझाना था कि उपयुक्त गणितीय तकनीकों एवं पैटर्न के माध्यम से जटिल गणनाओं को अधिक सरल, तीव्र और रोचक बनाया जा सकता है। साथ ही छात्राओं को मानसिक गणना एवं समस्या-समाधान की प्रभावी रणनीतियों का अभ्यास कराया गया। विभाग की सहायक आचार्य डॉ. स्वाति चौधरी सहित महाविद्यालय की 95 छात्राओं ने इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला ने छात्राओं को गणित को एक नए, सरल और व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान किया। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषि दस्सानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    वुमन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुईं डॉ. रश्मि चतुर्वेदी
    Next Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में दो दिवसीय फेस्ट ‘संवेतम’ का आगाज़ विभाजन की विभीषिका और पितृसत्ता पर मुखर हुईं छात्राएं

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment