Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    63वां नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

    5 months ago

    आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों में उल्लेखनीय योगदान पर कार्मिकों को किया सम्मानित

    जयपुर। नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा 63वां नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का आयोजन शनिवार को निदेशालय भवन में आयोजित किया गया। 

     

    इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा भास्कर ए. सावंत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  साथ ही जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं नागरिक सुरक्षा परेड के निरीक्षण से हुआ। उन्होंने विभागीय संरचना के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक खोज-बचाव उपकरण उपलब्ध कराने, स्वयंसेवक बल को बढ़ाने तथा उन्नत प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में नागरिक सुरक्षा दल ने वर्षभर में विभिन्न दुर्घटनाओं एवं घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर लगभग 150 नागरिकों के जीवन की रक्षा की है।

     

    निदेशक नागरिक सुरक्षा जगजीत सिंह मोंगा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

     

    समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा नागरिक सुरक्षा के आगामी 3-दिवसीय कार्निवल के पोस्टर का विमोचन किया गया। स्वयंसेवकों ने बम विस्फोट की स्थिति, क्षतिग्रस्त बहुमंजिला इमारतों से राहत एवं बचाव कार्य तथा अग्निशमन तकनीकों का सजीव प्रदर्शन किया।

     

    अतिथियों द्वारा विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद सावंत ने नागरिक सुरक्षा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर जनजागृति हेतु रवाना किया।

    कार्यक्रम में अमित शर्मा, उपनियंत्रक एवं पी.के. भार्गव, डिवीजनल वार्डन, नागरिक सुरक्षा सहित 500 स्वयंसेवक भी उपस्थित रहें।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत समावेशी बांग्लादेश के निर्माण में सहयोग देगा: उच्चायुक्त
    Next Article
    भारतीय सेना ने अग्रिम इलाकों में तैनात की ऑन-साइट 3D कंक्रीट प्रिंटिंग तकनीक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment