Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 14 मार्च को

    2 months ago

    स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती एवं संदीप जैन को डी.लिट्. की मानद उपाधि से किया जाएगा सम्मानित

    जयपुर। अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह शनिवार, 14 मार्च 2026 को अचरोल स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस भव्य समारोह में अखिल भारतीय संत समिति एवं गंगा महासभा के महासचिव पूज्य स्वामी जितेन्द्रानन्द जी सरस्वती तथा एक्म्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक संदीप जैन को डी.लिट्. की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

     

    विश्वविद्यालय के डायरेक्टर वेदांशु जूनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दीक्षांत समारोह में स्नातक (ग्रेजुएशन) के 998, स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) के 286 तथा विभिन्न विषयों में शोध कार्य पूर्ण करने वाले 53 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक विद्यार्थी को डॉ. सागरमल जूनीवाल मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, वहीं विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 16 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षकगण, अभिभावक तथा अनेक गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का गौरवपूर्ण और यादगार अवसर होगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article
    राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment