Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित

    2 months ago

     

    जयपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मानसरोवर स्थित दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DCTE) में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. रीता बिष्ट के निर्देशन में किया गया, जिसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और रोचक साइंस क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

    इस कार्यक्रम के अंतर्गत  बीएससी बी.एड  के विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडल प्रदर्शनी में तन्वी शर्मा एवं प्रतिका गोयल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रोबोट मॉडल प्रस्तुत करने वाली टीम आशीष जहाजी, अनुज गुप्ता एवं मोहित शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वायु प्रदूषण नियंत्रण विषय पर मॉडल प्रस्तुत करने वाली टीम मानसी बिश्नोई एवं कृष्णावतार गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    इसी क्रम में आयोजित साइंस क्विज प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक जानकारी और त्वरित सोच का बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में पराशर ग्रुप (आशीष जहाजी एवं मोहित शर्मा) विजेता रहा।

    कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें डॉ. नीतू चौहान, देवेंद्र कुमार एवं क्षमा गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मॉडल प्रदर्शनी के निर्णायक (जज) के रूप में सोनिया गौर उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के मॉडलों का मूल्यांकन किया।

    इस अवसर पर दीपशिखा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और उन्हें नवाचार व शोध के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने भी विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में रचनात्मक सोच और प्रयोगधर्मिता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र (Certificates) प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    आजादी के इतिहास में पहली बार विशेष बच्चों को अब 11 एवं 12वीं तक विषय विशेष शिक्षकों के साथ पढ़ाई कर सकेंगे
    Next Article
    अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 14 मार्च को

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment