Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बाल अधिकार एवं संरक्षण संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, बाल देखरेख संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

    2 hours ago

    राज्य सरकार की उपमुख्यमंत्री एवं बाल अधिकारिता विभाग मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग की संस्थागत एवं गैर-संस्थागत देखरेख योजनाओं, मिशन वात्सल्य, स्पॉन्सरशिप योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान तथा वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

     

    बैठक में राज्य में बाल अधिकार एवं संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विभागीय योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाल देखरेख संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, मरम्मत एवं रखरखाव संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से पूर्ण किया जाए, ताकि संस्थाओं में बच्चों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) को और अधिक प्रभावी बनाते हुए शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा जरूरतमंद बच्चों तक समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संरक्षण के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बाल देखरेख संस्थाओं में आवासित बच्चों को नियमित दिनचर्या के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन, परामर्श सेवाएं, शिक्षा, खेलकूद गतिविधियों एवं कौशल विकास कार्यक्रमों से निरंतर जोड़े रखने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों की काउंसलिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी प्रदान किए। वरिष्ठ अधिकारियों को बाल देखरेख संस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सतत सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया।

     

    बैठक में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसके प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम एवं बच्चों से संबंधित अन्य संवेदनशील विषयों पर विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

     

    बैठक में बाल अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार, निकया गोहाएन (आयुक्त) सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कैबिनेट सचिव से बड़ी बैठक आज, 8th पे कमीशन और 5% Addi पेंशन पर फैसला, देखें लेटर और एजेंडा |
    Next Article
    अब प्रथम परख एक दिन पूर्व आयोजित किया जा रहा है ऐसे आदेश स्कूलों की छुट्टी होने के बाद निकाला जा रहे

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment