Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जेईसीआरसी के 233 विद्यार्थियों का टीसीएस में चयन, 189 को मिले प्रीमियम ऑफर

    3 hours ago

     

    प्लेसमेंट सीज़न 2027 की शुरुआत ने फिर साबित किया—जेईसीआरसी में मेहनत का हर सपना पाता है मुकाम

    जयपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने प्लेसमेंट सीज़न 2027 का शानदार आगाज़ किया है। विश्वविद्यालय के 233 विद्यार्थियों का चयन टीसीएस में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय ने एक बार फिर बेहतर प्लेसमेंट की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय में दिए जा रहे प्रशिक्षण का परिणाम है। प्लेसमेंट सीज़न की शुरुआत में मिली इस उपलब्धि से पूरे विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।

    189 विद्यार्थियों को मिले प्रीमियम ऑफर

    देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के 233 विद्यार्थियों का चयन किया है। इनमें 80 विद्यार्थियों को टीसीएस प्राइम के तहत ₹9 लाख वार्षिक पैकेज, 109 विद्यार्थियों को टीसीएस डिजिटल के तहत ₹7 लाख वार्षिक पैकेज, जबकि 44 विद्यार्थियों को टीसीएस निंजा के तहत ₹3.6 लाख वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला है। इस तरह कुल 189 विद्यार्थियों ने टीसीएस के प्रीमियम ऑफर हासिल किए हैं।

    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एचआर

    मुक्त बिहारी ने कहा कि पिछले कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीकों को लेकर रोजगार पर असर की कई तरह की बातें हो रही हैं। लेकिन टीसीएस में 233 विद्यार्थियों का चयन यह बताता है कि तकनीक चाहे कितनी भी आगे बढ़ जाए, उसकी सही दिशा तय करने का काम इंसान ही करता है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकें आती रहेंगी, लेकिन उन्हें बनाने, समझने और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए मानवीय सोच, ज्ञान और कौशल की जरूरत हमेशा रहेगी। भविष्य का निर्माण केवल तकनीक नहीं करती, बल्कि उसे बनाने और सही दिशा देने वाले लोग करते हैं।

    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने कहा,"नया बैच जब जेईसीआरसी में आता है तो वह अपने साथ कई सपने लेकर आता है। हमारी कोशिश रहती है कि हम उन्हें सिर्फ भविष्य के वादे न दिखाएँ, बल्कि ऐसे परिणाम भी दिखाएँ जो उनका विश्वास मजबूत करें। टीसीएस में 233 विद्यार्थियों का चयन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, फैकल्टी के मार्गदर्शन और हमारी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट टीम के समर्पण का परिणाम है। प्लेसमेंट सीज़न 2027 की शुरुआत जिस तरह हुई है, उससे हमें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष भी हमारे विद्यार्थी नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।"

    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ट्रेनिंग मुकेश अग्रवाल ने कहा कि टीसीएस में 233 विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय की लगातार की जा रही तैयारी और प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को शुरू से ही कंपनियों की चयन प्रक्रिया को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इसी वजह से वे इंटरव्यू और अन्य चरणों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तो प्लेसमेंट सीज़न की शुरुआत है और आने वाले समय में कई अन्य बड़ी कंपनियां भी कैंपस में भर्ती के लिए आएंगी। उन्हें उम्मीद है कि आगे और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का चयन होगा।

    वहीं मेजर जनरल टी. के. दास, डायरेक्टर, ट्रेनिंग ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल उसकी पढ़ाई से नहीं, बल्कि उसकी तैयारी, अनुशासन और आत्मविश्वास से तय होती है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि हर विद्यार्थी इन सभी पहलुओं पर मजबूत बने। टीसीएस में मिला यह परिणाम उसी का प्रमाण है।

    असम के गुवाहाटी की रहने वाली और टीसीएस प्राइम में चयनित तन्वी टेटर ने कहा,

    "टीसीएस प्राइम में चयन होना मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन उससे भी ज्यादा खुशी मुझे तब हुई, जब मैंने अपने माता-पिता के चेहरे पर गर्व और खुशी देखी। वह पल मेरे जीवन का सबसे यादगार पल बन गया।"

    उन्होंने कहा, "जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान हर कदम पर हमारा साथ दिया। नियमित प्रशिक्षण, मॉक इंटरव्यू, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल का लगातार मार्गदर्शन और शिक्षकों का सहयोग मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाता रहा। इसी तैयारी की बदौलत मुझे यह अवसर मिला।"

    Click here to Read More
    Previous Article
    बिना खाने, बिना पानी और बिना मेडिकल इलाज के शुभम रेवाड़ डटे हुए हैं भूख हड़ताल पर, आज है 14वां दिन
    Next Article
    नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 अगस्त से 'इंडियन डीजे एक्सपो-2026' का आगाज़

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment