Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बिना खाने, बिना पानी और बिना मेडिकल इलाज के शुभम रेवाड़ डटे हुए हैं भूख हड़ताल पर, आज है 14वां दिन

    3 hours ago

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में 'राजस्थानी भाषा विभाग' की स्थापना और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ की भूख हड़ताल आज 14वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। एसएमएस अस्पताल में भर्ती शुभम रेवाड़ ने पिछले 24 घंटों से अन्न के साथ-साथ जल का भी पूर्ण त्याग कर दिया है और किसी भी प्रकार का मेडिकल ट्रीटमेंट (इलाज) लेने से साफ इनकार कर दिया है।

    अत्यंत नाजुक मोड़ पर पहुँचा आंदोलन

    लगातार 14 दिनों से जारी अनशन, ड्रिप-ड्रग्स के बहिष्कार और जल त्याग के कारण शुभम रेवाड़ का स्वास्थ्य बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति में पहुँच गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके वाइटल्स और कीटोन्स के स्तर पर नज़र बनाए हुए है। चिकित्सकों के अनुसार, बिना इलाज और पानी के स्थिति कुछ ही घंटों में प्राणघातक साबित हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद शुभम रेवाड़ का संकल्प अडिग बना हुआ है।

    अस्पताल परिसर बना संघर्ष का केंद्र, प्रदेशभर में उबाल

    शुभम रेवाड़ के इस कठोर फैसले के बाद पूरे राजस्थान के युवाओं और छात्र समुदाय में भारी आक्रोश है। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के बाहर और विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों—सूरतगढ़, बीकानेर, जोधपुर, सीकर से छात्र संगठनों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

    छात्र प्रतिनिधियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सरकार की यह संवेदनहीनता और हठधर्मिता किसी भी समय बड़े जन-आक्रोश का रूप ले सकती है। यदि शुभम रेवाड़ के जीवन को कोई भी नुकसान पहुँचता है, तो इसकी समस्त नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी राज्य सरकार व प्रशासन की होगी।

     रेवाड़ के साथ वार्ता रही बेहद सकारात्मक, राजस्थानी भाषा विभाग पर सहमति तो छात्रसंघ चुनाव पर मिला ठोस आश्वासन

    जयराजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की मांग को लेकर अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मिलने जयपुर कलेक्टर स्वयं SMS हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों के बीच हुई वार्ता बेहद सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। वार्ता के दौरान प्रशासन ने विश्वविद्यालय में जल्द 'राजस्थानी भाषा विभाग' खोलने की मांग को स्वीकार कर लिया है, वहीं छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर कलेक्टर ने उच्च स्तर पर सरकार से वार्ता कर जल्द सकारात्मक निर्णय निकालने का ठोस आश्वासन दिया है।

    शुभम रेवाड़ ने किसी भी प्रकार का इलाज लेने से किया इंकार और जल का भी किया त्याग

    एसएमएस अस्पताल में भर्ती छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने अन्न के बाद अब उन्होंने जल का भी पूर्ण त्याग कर दिया है और सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक वे इलाज और पानी दोनों का बहिष्कार रखेंगे। लगातार गिरते स्वास्थ्य के बीच उनके इस कड़े कदम से डॉक्टरों और समर्थकों की चिंताएं बेहद बढ़ गई हैं, जिससे यह आंदोलन अब अत्यंत गंभीर मोड़ पर पहुँच गया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शहिद धन सिंह कोतवाल का शहादत दिवस मनाया गया
    Next Article
    जेईसीआरसी के 233 विद्यार्थियों का टीसीएस में चयन, 189 को मिले प्रीमियम ऑफर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment