Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एलन ने किया टैलेंटेक्स की प्रतिभाओं का सम्मान

    17 hours ago

    - कक्षा 5 से 10 तक की प्रतिभाओं को मिले कैश प्राइज, मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार

    कोटा. एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित देश की बड़ी प्रतिभा खोज परीक्षाओं में से एक टैलेंटेक्स का पुरस्कार वितरण समारोह व सक्सेस पॉवर सेशन रविवार को हुआ। जवाहर नगर स्थित एलन समुन्नत कैम्पस के समरस सभागार में हुए इस कार्यक्रम में देशभर से मेधावी विद्यार्थी व उनके अभिभावक शामिल होने कोटा पहुंचे। 

     

    कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10वीं तक के टॉपर्स को ढ़ाई करोड़ रूपए के कैश प्राइज दिए गए। कार्यक्रम में एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी एवं व डॉ बृजेश माहेश्वरी मौजूद रहे। अतिथियों ने टाॅपर्स का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्री नर्चर कॅरियर फाउंडेशन (पीएनसीएफ) के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। मदर्स डे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों मां के त्याग और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाट्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही अनरियल डांस गु्रप ने शानदार प्रस्तुतियां दी। 

     

    इस अवसर पर एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि एलन प्रतिभाओं को आगे लाने में कभी पीछे नहीं रहा। हर कदम पर हमारा उद्देश्य स्टूडेंट फस्र्ट होता है। एलन विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। शिक्षा के साथ संस्कार एलन का उद्देश्य है ताकि हम देश को अच्छे डाॅक्टर व इंजीनियर के साथ जिम्मेदार नागरिक दे सकें। 

     

    ये रहे टैलेंटेक्स के चैम्पियन 

    कक्षा 5 में अनुष्री सुजॉय डे प्रथम, आराश पान द्वितीय तथा सोमरिक दप्तारी ने तृतीय रही। कक्षा 6 में कुशाग्र मिश्रा प्रथम, रिडित पात्रा द्वितीय और आर्येश गोराई तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा 7 में कार्तिकेय भागवत ने प्रथम, धृतिमान सेनगुप्ता ने द्वितीय तथा शुभी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में अनय सिंह ने प्रथम स्थान, रिधान गोयल द्वितीय और अभिनीत सरकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में ऋथव दास ने प्रथम, मनन मिश्रा ने द्वितीय तथा प्रदीप्त हाजरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में सप्तदीपा हाजरा ने प्रथम, प्राजक्ता कुंडू ने द्वितीय एवं और वरुण प्रभाकरन के.एस.ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

     

    ये मिले विजेताओं को पुरस्कार 

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा स्टूडेंट्स को सक्सेस पॉवर सेशन में नेशनल व स्टेट रैंक के साथ ही कैश प्राइज दिए गए। प्रतिभाओं को मेडल, प्रमाण पत्र, पुरस्कार का चेक व अवार्ड शीट देकर पुरस्कृत किया। कक्षा 5 से 7 तक के प्रथम स्थान को 50 हजार, द्वितीय व तृतीय को 35-35 हजार, कक्षा 8 में प्रथम स्थान को 1 लाख, द्वितीय व तृतीय को 40-40 हजार, कक्षा 9 में प्रथम स्थान को 1 लाख तथा द्वितीय व तृतीय को 50-50 हजार एवं कक्षा 10 में प्रथम स्थान पर रहने वालों को 1 लाख तथा द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 75-75 हजार रूपए के पुरस्कार दिए गए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में विशाल मातृ पूजन एवं “रैंप ऑफ लव” का भव्य आयोजन
    Next Article
    Private Detective Stories: Cheating, Affairs, Hidden Cameras, Deepfake & Dark Truths Exposed 🔥

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment