Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एमजीडी गर्ल्स स्कूल में उत्साह से मनाया गया 83वाँ स्थापना दिवस

    2 hours ago

    महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर में बुधवार को विद्यालय का 83वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन–मैडिसन, अमेरिका में अंग्रेजी विभाग तथा इंटरडिसिप्लिनरी थिएटर स्टडीज़ की प्रोफेसर श्रीमती अपर्णा भार्गव धारवाड़कर मुख्य अतिथि रहीं।

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के पारंपरिक स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। बाल वाटिका की नन्ही छात्राओं ने मुख्य अतिथि, विद्यालय निदेशिका एवं प्रधानाचार्या के साथ केक काटकर विद्यालय के जन्मदिवस का उत्सव मनाया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

    विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अर्चना एस. मनकोटिया ने देश-विदेश से प्राप्त शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाए। इन संदेशों में विद्यालय की पूर्व छात्राओं का अपने विद्यालय के प्रति प्रेम और जुड़ाव स्पष्ट दिखाई दिया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ भी प्रदान की गईं।

    समारोह का मुख्य आकर्षण इंटर-हाउस अंग्रेजी हास्य नाटक प्रतियोगिता और फुटबॉल विश्व कप की थीम पर आधारित शानदार नृत्य प्रस्तुति रही। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और छात्राओं के उत्साह से गूंजता रहा।

    मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा भार्गव धारवाड़कर ने अपने संबोधन में छात्राओं को अपने सपनों को पूरा करने, निरंतर सीखते रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को जीवन में नए अवसरों का स्वागत करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने का संदेश दिया।

    इसके बाद प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमेंद्र खंगारोत ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। मुख्य अतिथि ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल हाउस को प्रथम तथा सरोजिनी नायडू हाउस को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया।

    समारोह में विद्यालय की संस्थापक छात्रा जेन हिम्मत सिंह, गिल्ड सदस्य श्रीमती निर्मला दुर्लभ, कुँवरानी अंबिका सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस. एस. साँगवान सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय गीत के साथ समारोह का समापन हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Next Article
    खेतन पॉलिटेक्निक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण: उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पहला पौधा लगाकर किया शुभारंभ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment