Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर में मनाया हिंदी पखवाड़ा- 2026

    1 hour ago

    इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर कार्यालय द्वारा दिनांक 01.09.2026 से 30.09.2026 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरूस्कार भी दिये गये। दिनांक 01.10.2026 को हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह भी मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो॰ रेखा कुमारी, भारती भाषा विद्या शाखा, केन्द्रीय संस्कृत विष्वविद्यालय जयपुर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एक संक्षिप्त व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि भाषा का महत्व व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण होता है क्योंकि भाषा एक संपे्रशण का माध्यम होती है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के राजकार्यों में टिप्पण्यिां, पत्र लेखन करते समय अधिक से अधिक हिन्दी भाषा का उपयोग करना चाहिए और इसके अलावा उन्होंने हिन्दी भाषा की महत्वत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि भारत के अधिकांश राज्यों में हिन्दी भाषा बोली व पढ़ी जाती है और रोजगार के क्षेत्र में भी हिन्दी भाषा का अत्यधिक महत्व है, यहां तक कि हिन्दी भाषा का चिकित्सा क्षेत्र में भी अध्ययन व अध्यापन में भी उपयोग किया जाने लगा है और बताया कि हिन्दी भाषा को हमें हमारा गौरव मानना चाहिए। स्कूल स्तर पर हिन्दी भाषा के गिरते स्तर पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज के बच्चे अंग्रेजी के प्रभाव से हिन्दी भाषा से विमुख हो गये है, जो एक चिंतनीय विषय है।

    इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डाॅ॰ ममता भाटिया ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि हमारे भारत देश की प्रमुख भाषा हिंदी है, जिसे सबसे अधिक बोला, पढ़ा व समझा जाता है।

    राजभाषा अधिकारी डाॅ॰ राममूर्ति मीना (सहायक क्षेत्रीय निदेशक) ने इस अवसर पर क्षेत्रीय केन्द्र में सभी अनुभागों में कार्यरत कर्मचारियों को अधिक से अधिक हिन्दी भाषा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और आगे यह भी बताया कि संविधान के अनुच्छेद 343 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत हिंदी को देश की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानदण्डों के आधार पर पूरे वर्ष को राजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन की दृष्टि से कुल चार तिमाहियों (अप्रैल-जून, जुलाई-सितम्बर, अक्तूबर-दिसंबर, जनवरी-मार्च) में वर्गीकृत किया है। डाॅ॰ मीना ने यह भी बताया कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अपना समस्त सरकारी कामकाज नियमानुसार हिंदी में करें और अन्त में उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों से राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के लिए राजभाषा विभाग द्वारा जारी निर्धारित दिशा-निर्देशों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के सम्बन्ध में चर्चा की। इस कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के अन्त में हिन्दी पखवाडे़ के तहत आयाजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। समापन समारोह में डाॅ॰ पवन कुमार सहायक कुलसचिव ने मुख्य अतिथि व उपस्थित सभी सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारीनी की 35 वे सत्र की चतुर्थ मीटिंग का आगाज 4 अक्टुबर को भरतपुर मे
    Next Article
    विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment