Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया

    1 hour ago

    जयपुर। परमार्थम संस्था (रमेश शिक्षा फाउंडेशन) की ओर से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गांधी नगर, जयपुर में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। संस्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के महत्व तथा मोबाइल और टेलीविजन के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को जीवन में टालमटोल की आदत छोड़कर लगन और निरंतर प्रयास के गुण को अपनाने की सीख भी दी गई।

    कार्यक्रम से लगभग 400 विद्यार्थी लाभान्वित हुए, जिन्होंने समय का सदुपयोग करने तथा मोबाइल और टेलीविजन का नियंत्रित उपयोग करने का प्रण लिया।

    संस्था के संस्थापक अंकुश तांबी ने बताया कि आज के समय में बच्चों का अधिकांश समय मोबाइल और टेलीविजन की स्क्रीन पर व्यतीत हो रहा है, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी कम उम्र से ही समय का मूल्य समझ लें और अनुशासन के साथ निरंतर प्रयास करें, तो वे जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत संस्था ने सरकारी विद्यालयों में विशेष जागरूकता सत्रों का दायित्व लिया है। इसी क्रम में संस्था अपने शिक्षा शाला कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व में भी अत्यधिक शुगर सेवन सहित विभिन्न विषयों पर सैकड़ों बालक-बालिकाओं को जागरूक कर चुकी है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर में मनाया हिंदी पखवाड़ा- 2026
    Next Article
    मंडला आर्ट गैलरी में नवकृति का पांचवां संस्करण शुरू - उभरते कलाकारों की रचनात्मकता का उत्सव

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment