Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मंडला आर्ट गैलरी में नवकृति का पांचवां संस्करण शुरू - उभरते कलाकारों की रचनात्मकता का उत्सव

    1 hour ago

    जयपुर, विद्याधर नगर। मंडला आर्ट गैलरी, स्टूडियो और एकेडमी की संस्थापक वसुधा शर्मा द्वारा आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी 'नवकृति - 5th एडिशन' का भव्य शुभारंभ 2 अक्टूबर को होने जा रहा है। यह प्रदर्शनी 2, 3 और 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक मंडला आर्ट गैलरी, विद्याधर नगर में आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

    तीन दिवसीय इस कला उत्सव का उद्देश्य उभरते हुए युवा कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है। इस वर्ष प्रदर्शनी का विषय है - Art • Emerging Voices • Creative Expression

    तीन दिवसीय कार्यक्रम:

    • 2 अक्टूबर - उद्घाटन समारोह - दोपहर 12:15 बजे

    • 3 अक्टूबर - कविता सत्र (Poetry Session) - शाम 4 से 6 बजे

    • 4 अक्टूबर - जैमिंग सत्र (Jamming Session) - शाम 4 से 6 बजे

    गरिमामय अतिथि:

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती स्नेह लता साबू (पार्षद, वार्ड 6, विद्याधर नगर, जयपुर), शिवानी कौशिक (डीन, जयपुर स्कूल ऑफ डिजाइन, JECRC यूनिवर्सिटी) और शिल्प गुरु गोपाल सैनी (संस्थापक, राम गोपाल ब्लू पॉटरी) उपस्थित रहेंगे।

    विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार रामू रामदेव और राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रीटा प्रताप (कलाविद) युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन करेंगे।

    इस बार के विशेष कलेक्शन्स - हर कलाकृति में एक संदेश:

    इस वर्ष नवकृति में युवा कलाकारों ने 8 विशेष थीम पर अपनी कल्पना को कैनवास पर उतारा है:

    1. JAG KE NATH - JAGANNATH (कलाकार - सुरभि): कलमकारी आर्ट फॉर्म में एक्रेलिक ऑन शीट पर बनी यह कलेक्शन महाप्रभु जगन्नाथ की प्रेम, करुणा और समावेशिता को दर्शाती है। संदेश है - जगत का नाथ ही जगन्नाथ है।

    2. BLOOM IN 3D (कलाकार - प्रिशा): क्ले और एक्रेलिक से बनी 3D फ्लोरल स्कल्पचर आर्ट। संदेश - हर बच्चा एक फूल की तरह अपने समय पर खिलता है।

    3. SCULPTED SERENITY (कलाकार - अक्षिता): मॉडर्न एब्सट्रैक्ट 3D रिलीफ आर्ट जो मन की शांति और स्थिरता को दर्शाती है।

    4. SHIVA & NANDI - THE ETERNAL BOND (कलाकार - गिरिशा): एक्रेलिक ऑन कैनवास पर भगवान शिव और नंदी के अटूट विश्वास और भक्ति के बंधन को दर्शाती कलाकृति। संदेश - जहाँ नंदी जैसी आस्था है, वहाँ शिव का वास है।

    5. EYES OF THE WILD (कलाकार - प्रीति): पोस्टर कलर्स से बनी वाइल्डलाइफ पोस्टर आर्ट जो तेंदुए की सुनहरी आँखों के जरिए वन्यजीव संरक्षण का संदेश देती है।

    6. THE GAME OF FATE (कलाकार - परी): पॉप आर्ट स्टाइल में ताश के पत्तों पर आधारित कलेक्शन जो बताती है - जिंदगी पोकर के खेल जैसी है, अपने पत्ते समझदारी से खेलो।

    7. THE ETERNAL MESSAGE (कलाकार - आकार्षी): श्रीमद भगवद गीता के श्लोकों पर आधारित आध्यात्मिक कला। संदेश - कर्मण्येवाधिकारस्ते।

    8. AADYA - SHE IS THE POWER (कलाकार - चार्वी): कालिघाट आर्ट में नवदुर्गा को हर नारी की 9 शक्तियों के रूप में दर्शाया गया है। संदेश - उसे पूजो मत, उसका सम्मान करो। वह सिर्फ देवी नहीं, शक्ति है।

    मंडला आर्ट एकेडमी की निदेशक वसुधा शर्मा ने बताया कि "नवकृति सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उन सभी रचनात्मक आत्माओं के लिए एक उत्सव है जो कला के जरिए अपनी बात कहना चाहते हैं।"

    Click here to Read More
    Previous Article
    विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया
    Next Article
    ‘मूव बेटर। फील बेटर। लिव बेटर।’ के संदेश के साथ जेईसीआरसी विश्वविद्यालय में मनाया गया फिजियो फेस्ट 2026

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment