Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारीनी की 35 वे सत्र की चतुर्थ मीटिंग का आगाज 4 अक्टुबर को भरतपुर मे

    1 hour ago

    देश के विभिन्न प्रदेशों एवं शहरो से जुटेगे खंडेलवाल बंधु

    • मीटिंग मे होगा समाज के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श एवं लिए जाएगे महतवपूर्ण निर्णय

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, गंगा मन्दिर, जयपुर की राष्ट्रीय कार्यकारीनी की 35 वे बनारस, उत्तर प्रदेश, महा अधिवेशन सत्र की द्वितीय रास्ट्रीय महासमिति व रास्ट्रीय कार्यकारीनी की चतुर्थ मीटिंग का आयोजन रविवार 4 अक्टुबर 2026 को होटल ज्वाला रीसोर्ट, नीयर सूर्या सिटी, नागल चाँदमारी, मुखिया ढाबा के पास, भरतपुर, राजस्थान, मे अयोजीत की जाएगी! मीटिंग का आयोजन आयोजन समिति खंडेलवाल युवा वेश्य समिति, जिला, भरतपुर, डीग की और से किया जा रहा है!

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले), महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा, महासभा के प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल एडवोकेट मथुरा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल खंडेलवाल (डीग) जयपुर महासभा के कार्यालय मंत्री रामकिशोर खुटेटा, कोषाअध्यक्ष गंगाराम खंडेलवाल, महासभा के पूर्व प्रधानमंत्री राकेश रावत दिल्ली,पूर्व प्रधानमंत्री नरेश खंडेलवाल मंडी गोविंदगढ़, महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा भी मौजूद रहेगे!

    महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले) ने बताया कि मीटिंग मे समाज के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श कर महतवपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे! इसके साथ ही उन्होंने समाज बंधुओ से मीटिंग मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने का आहवान किया है! इस अवसर पर सभी को सिक्किम का ओरिजनल रुद्राकश भी वितरित किया जाएगा!

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि मीटिंग की आयोजन समिति मे सयुक्त मंत्री, खंडेलवाल वेश्य महासभा व जिला अध्यक्ष खंडेलवाल युवा वेश्य समिति, जिला भरतपुर-डीग, निखिल खंडेलवाल, विपुल तमोलिया, शिप्रा खंडेलवाल, खुशी खंडेलवाल, श्याम तमोलिया (कामां), जिलाध्यक्ष खंडेलवाल वैश्य महासमिति भरतपुर डीग, CA अंकुर खंडेलवाल भरतपुर, खेमराज मातूकी वाले कामां, मुनेश खंडेलवाल युवा अध्यक्ष सीकरी, लोकेश खंडेलवाल सीकरी, टोनू मातुकी वाले कामां जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष, दीपक तमोलिया कामां जिला महामंत्री शुभम खंडेलवाल युवा महामंत्री नदबई, जितेंद्र खंडेलवाल युवा अध्यक्ष नदबई, अमित खंडेलवाल युवा अध्यक्ष जुरहरा, पवन खंडेलवाल पहाड़ी, प्रेमचंद खंडेलवाल गोपालगढ़, संजय खंडेलवाल युवा अध्यक्ष डीग, मनोज खंडेलवाल युवा अध्यक्ष कुम्हेर, राजेश खंडेलवाल युवा अध्यक्ष जनूथर, वेद प्रकाश खंडेलवाल युवा अध्यक्ष नगर, मनोज सितारे वाले कुम्हेर,

    शंभू आकड़ महामंत्री खंडेलवाल वैश्य समाज कामां, महासभा मीटिंग को सफल बनाने के लिए समाज बंधुओ के साथ मिलकर कार्य कर रहे है! इनके साथ उनकी सारी युवा टीम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्य कर रही है! मीटिंग मे अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य भाग लेंगे!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने हेतु विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन
    Next Article
    इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर में मनाया हिंदी पखवाड़ा- 2026

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment