Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने हेतु विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन

    48 minutes ago

    जयपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विद्यापीठ द्वारा 30 सितंबर 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुम्हारियावास में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रयोगों के प्रदर्शन एवं विस्तार गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें प्रयोगात्मक एवं व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना था। कार्यक्रम का आयोजन मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रजनी माथुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान की सहायक आचार्य डॉ. चारु दुबे तथा रसायन विज्ञान की सहायक आचार्य मनीषा यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न सरल, रोचक एवं दैनिक जीवन से संबंधित विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन किया।

    प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों रिहान अफरीन एवं यतेन्द्र मीणा ने भी विभिन्न प्रयोगों को अत्यंत रोचक एवं सरल तरीके से समझाते हुए विद्यालयी विद्यार्थियों को उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रयोगों को देखा, उनमें रुचि दिखाई तथा अपनी जिज्ञासाओं से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को “करके सीखने” का अवसर प्रदान किया।

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोग एवं अनुभव के माध्यम से इसे अधिक प्रभावी ढंग से समझा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रश्न पूछने, प्रयोग करने और नई चीजें सीखने के प्रेरित किया।

    यूनिवर्सिटी के प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विद्यालय द्वारा की गई इस पहल की सराहना की।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विज्ञान प्रयोगों के प्रत्यक्ष प्रदर्शन से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक उपयोग को जानने का अवसर मिला।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम का आभार व्यक्त किया गया। जिज्ञासा जगाएँ, युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करें की भावना के साथ आयोजित यह गतिविधि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, तार्किक सोच एवं व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कल्पना पब्लिक विद्यालय, टूटोली में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास हेतु कैरियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारीनी की 35 वे सत्र की चतुर्थ मीटिंग का आगाज 4 अक्टुबर को भरतपुर मे

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment