Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कल्पना पब्लिक विद्यालय, टूटोली में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास हेतु कैरियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    51 minutes ago

    जयपुर. 

    विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें भविष्य में उपलब्ध विभिन्न कैरियर अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ की ओर से बुधवार को कल्पना पब्लिक विद्यालय, टूटोली में विद्यार्थी विकास एवं कैरियर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप कैरियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देना तथा उन्हें उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराणा ने कहा कि- “जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही दिशा और उचित मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।” विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि- “जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छे मार्गदर्शन के साथ योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करना जरूरी है।”

    विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसीडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) अंकित गांधी ने कहा कि- “विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करने के लिए उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय समय-समय पर ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को शिक्षा एवं कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।” मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि- “वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, प्रतिभा, कौशल एवं क्षमता को पहचानकर उसी के अनुरूप अपने कैरियर का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने समय का सदुपयोग करने, नियमित अध्ययन करने तथा निरंतर नई जानकारी और कौशल अर्जित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।” इस अवसर पर कल्पना पब्लिक विद्यालय, टूटोली के प्रबंधक सुनील स्वामी ने विद्यार्थियों को कैरियर चयन के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कैरियर का चुनाव दूसरों की देखा-देखी करने के बजाय अपनी रुचि और क्षमता को ध्यान में रखकर करना चाहिए। उन्होंने आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास को सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

    कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रोफेसर खुशबू चौधरी ने विद्यालय की कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के मध्य कुछ शैक्षणिक क्विज एवं लघु प्रतियोगिताएँ भी करवाई गईं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट और मैगी मसाला पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में कल्पना पब्लिक विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार की ओर से यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर से पधारे सभी स्टाफ़ सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी रहा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कृषि विद्यापीठ, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के विद्यार्थियों की सरस डेयरी जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण
    Next Article
    वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने हेतु विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment