Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम, कुल 82 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित

    8 hours ago

    शांति से संपन्न हुई प्री-डीएलएड परीक्षा

    कुलगुरू प्रो वर्मा ने शासन और जिलों के प्रशासन का जताया आभार

    कहीं से गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली

    कोटा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री-डीएलएड 2026 की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। राज्य के 41 जिलों में दो पारियों में कुल 1774 परीक्षा केन्द्रों पर इसका आयोजन किया गया। कुल छह लाख पांच हजार दो सौ बयालीस अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे जिसमें से 4 लाख 97 हजार 95 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। पूरी परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के मुख्य समन्वयक और वीएमओयू के कुलगुरू प्रो बीएल वर्मा ने बताया कि सभी केन्द्रों पर काफी सख्ती बरती गई और अभ्यर्थियों को कई तरह की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। उन्होंने बताया कि जयपुर स्थित विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र पर कमांड सेंटर बनाया गया था, जहां से सभी केन्द्रों की गहन निगरानी की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा में लगभग 82 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सबसे अच्छी उपस्थिति बूंदी जिले की लगभग 87 फीसदी रही और सबसे कम जालौर जिले की लगभग 76 फीसदी रही। जयपुर में लगभग 78 फीसदी अभ्यर्थी और कोटा जिले में लगभग 84 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सभी जिलों में कई स्तरों पर उड़नदस्ते लगाए थे और जिलों का प्रशासन भी परीक्षा संपन्न कराने में मुस्तैद रहा। कुलगुरू प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि अब जल्द ही परीक्षा परिणाम भी जारी किया जाएगा। इस बीच में उत्तर कुंजी वेबसाइट पर डाली जाएगी और अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा और काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बुधवार को सुबह 6 बजे से ही पूरे राज्य में परीक्षा की गहमा-गहमी शुरू हो गई। समय से सभी केन्द्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई गई जिसमें जिला प्रशासन का सहयोग रहा और सभी आला अधिकारी मुस्तैद रहे। वीएमओयू कोटा में सभी जिलों से समन्वय बनाने और डेटा लेने के लिए कई टीमें बनाई गईं, साथ ही कोटा में भी कंप्यूटर स्क्रीन पर जिलों के केन्द्रों से सीसीटीवी से जानकारी ली जा रही थी। अभ्यर्थियों को भी गहन जांच से गुजरकर ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया।

    कुलगुरू प्रो वर्मा ने जताया आभार

    कुलगुरू प्रो वर्मा ने परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन हेतु राज्य एवं जिला प्रशासन के समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, सभी जिला समन्वयकगण, समस्त केन्द्राधीक्षको, केंद्र पर्यवेक्षकों, वीक्षकों, फ़्लाइंग दल के समस्त सदस्यों, विश्वविद्यालय के कार्मिकों एवं परीक्षा में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का शुक्रिया अदा किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रख्यात पत्रकार कल्याण दा हमारे बीच नहीं रहे....
    Next Article
    वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment