Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैट की अगुवाई में इंदौर के व्यापारिक नेतृत्व ने की GST कमिश्नर से मुलाकात:

    2 hours ago

    करदाता व्यापारियों का सम्मान विभाग की पहली प्राथमिकता होगी

    व्यापारियों के लिए हम पैनलाइजेशन नहीं सिर्फ रियलाइजेशन चाहते हैं।

    कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ GST कमिश्नर अनय द्विवेदी जी सेप एक महत्वपूर्णमीटिंग कोई १७विषयों पर की गई। यह बैठक GST कमिश्नर कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में संपन्न हुई। इंदौर अध्यक्ष मनीष बिसानी ने बताया कि बैठक में सियागंज, महारानी रोड, पेट्रोल पंप, न्यू सियागंज, अनाज मंडी, लोहा मंडी, ट्रांसपोर्ट, रेडीमेड, नमकीन एवं मिठाई, सराफा, कपड़ा मार्केट, टिंबर मार्केट, मालवा मिल, जेल रोड, एम टी एच कंपाउंड पेंट एसोसिएशन दाल मिल FMCG सहित 50 से अधिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में व्यापारिक हितों और GST से जुड़ी जटिलताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

     

    बैठक के मुख्य बिंदु:

     

    समस्याओं पर सीधा संवाद: व्यापारियों ने GST से संबंधित व्यावहारिक १७ कठिनाइयों को कमिश्नर के समक्ष रखा।

    विभागीय स्पष्टता: कमिश्नर अनय द्विवेदी, असिस्टेंट कमिश्नर आर. के. शर्मा एवं चौबे ने व्यापारियों की समस्याओं को बिंदुवार समझा और तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। द्विवेदी ने कहा कि हम व्यापार बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है उन्हें हम पैनलाइजेशन नहीं बल्कि रियलिस्टिक रूप से रियलाइजेशन कर व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य करेंगे

    हम चाहते है कि व्यापारी जो अच्छा परफॉर्म कर रहे है उन्हें विभाग सम्मानित करे ताकि अन्य व्यापारी प्रेरित हो 🍶 आपने बताया कि आपकी परेशानी त्वरित हल हो इस हेतु वर्चुअल सुनवाई प्रारंभ करचुके है साथ ही चेकपोस्ट पर ट्रक परिवहन में gst के नाम पर गाड़ियों की परेशानी दूर हो ऐसे. कदम भी विभाग ने उठाए हैं हम आज कैट के माध्यम से इस मुलाकात से उत्साहित हैं और कैसे प्रदेश में व्यापार सकारात्मकता से प्रगति करसकता है के लिए भी आप हमे बताते रहे उपयुक्त प्लेटफॉर्म तक आपकी बातें रखने का पूरा प्रयास करेंगे!

     

    त्वरित समाधान का आश्वासन:

    विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का तत्काल निराकरण होगा और नीतिगत विषयों को केंद्र व राज्य सरकार तक भेजा जाएगा।

     

    नेतृत्व और सहयोग

     

    कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश जी गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि दिल्ली और वित्त मंत्रालय स्तर की समस्याओं के लिए वे स्वयं प्रयास करेंगे।

    भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से व्यापारी हितों की रक्षा और समस्याओं का पूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

     

    उत्सव का माहौल

     

    मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'व्यापारी कल्याण बोर्ड' की स्थापना किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर कैट इंदौर शाखा ने हर्ष व्यक्त किया। इस उपलब्धि की खुशी में सभी उपस्थित सदस्यों का मुंह मीठा कराया गया और लड्डू बांटे गए।

     

    गरिमामयी उपस्थिति

     

    इस मीटिंग में इंदौर उत्थान समिति अध्यक्ष अजीत सिंह नारंग, हरीश विजयवर्गीय, राजकुमार साबू, उमेश तिवारी, धीरेन्द्र पटेल, प्रवीण नीखरा, यशपाल कुंदवानी, राजेन्द्र सिंह वासु, पिंकी जैन, विजय चंडक, पंकज गांधी, हर्ष खंडेलवाल, मुरली खंडेलवाल, मोहम्मद पीठावाला, नारायण अग्रवाल, अनुराग बोथरा, अशोक ठाकुर, जगदीश गुप्ता, सुरेश हरियाणी, वासुदेव चेलानी, नईम पालवाला, मनीष चौधरी, दिलीप चांदवानी, कमल छत्री, रजत बेड़िया, सुमित साबू, राजेश अग्रवाल, मोहित पारीख , पवन जैन, निकेश तलरेजा, सुमित जैन, जय थारानी, जितेन्द्र रामनानी, संजय आहूजा, अरुण पटेल, गोविन्द कुकरेजा, प्रदीप यादवानी एवं शहर के अन्य वरिष्ठ व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फ्यूचर स्किल्स“ विषय पर एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया
    Next Article
    “एथिक्स, टेक्नोलॉजी एंड जस्टिस इन अ ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया” पर सेमिनार

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment