Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खण्डेलवाल समाज के परिचय सम्मेलन का आज शुभारंभ

    1 hour ago

    खंडेलवाल समाज सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन हेतु कटिबद्ध- रमेश,चन्द्र गुप्ता (तुंगा वाला)

    इंदौर। लगभग 113 वर्षों से सामाजिक उत्थान व प्रगति हेतु लगातार प्रयासरत अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा अभी भी समाज में व्याप्त अंधविश्वासों, कुरीतियों,और बुराइयों लेन देन दहेज,लिफाफा संस्कृति, तलाक प्रथा आदि के उन्मूलन हेतु लगातार संलग्न है। उक्त प्रेरक,ओजस्वी विचार अ. भा. खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्य अतिथि रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाला),जयपुर ने आज रुक्मणी देवी चिरंजीलाल गुप्ता परिसर पंजाब अरोड़ वंशीय ट्रस्ट भवन में महासभा के तत्वावधान में संत सुंदर दास पारमार्थिक ट्रस्ट व खंडेलवाल संस्कृति वुमन्स क्लब द्वारा आयोजित अ.भा खंडेलवाल वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन में व्यक्त किये।विशिष्ट अतिथि महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा जयपुर ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक एकता,परस्पर प्रेम व आत्मीयता बढ़ाने व सामाजिक बुराइयों को दूर करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुप्रतिष्ठित उद्योगपति रुचि ग्रुप के मनीष शाहरा ने आयोजकों को ऐसे भव्य,सार्थक आयोजन की प्रशंसा की व शुभकामनाएं देते हुए प्रत्याशियों के श्रेष्ठ जीवन साथी चयन की मंगलकामनाएं व्यक्त की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा संतसुंदर दास जी, संत बलराम दास महाराज व कल्याण महाराज व माता सरस्वती जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि इस अवसर पर रमेश गुप्ता ने भी विचार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी ।अतिथि स्वागत किया सर्व दिनेश कूलवाल, रमेश गुप्ता, कैलाशचंद खंडेलवाल, सुनील माली, राजेंद्र कूलवाल, शुभांगी भूखमरिया, संगीता कूलवाल, सुनीता राजोरिया,उषा कूलवाल, सारिका खंडेलवाल आदि ने।इस अवसर पर प्रकाशित पुस्तक परिणय बंधन का विमोचन अतिथियों ने राजेश डंगायच,कैलाश खंडेलवाल,निर्भय खंडेलवाल संजय बड़गोती,राजेश भूखमारिया द्वारा करवाया गया। आज शुरू हुए परिचय सत्र में प्रत्याशीयों ने अपने परिचय में पढ़ी-लिखी संस्कारवान युवती व उच्च शिक्षितकार्यरत प्रत्याशियों को महत्व दिया। आज शाम 7:30 तक चले परिचय सत्र में करीब 170 प्रत्याशियों ने परिचय दिया जिनमें से करीब 40 से 45 संबंधों की चर्चा अंतिम रूप में है।कल प्रातः 10 बजे से परिचय सत्र प्रारंभ होगा।संचालन किया सी,ए,सुनील खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल शीतल गुप्ता ने तथा आभार माना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाशचन्द्र खंडेलवाल ने।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की शोधार्थी डॉ. ज्योत्सना कुमारी वर्मा को शिक्षाशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि
    Next Article
    30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 29 जून को

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment