Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने ब्यावर से किया लम्पी टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण का राज्य स्तरीय शुभारम्भ

    1 hour ago

    लम्पी रोग से बचाव हेतु प्रदेशभर में चलेगा व्यापक टीकाकरण अभियान

    ब्यावर। गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज (LSD) से सुरक्षित रखने हेतु राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ बुधवार को सायं 5 बजे तिजारती सर्राफान चैम्बर गौशाला, ब्यावर में राजस्थान सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के करकमलों द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा पशुधन संरक्षण एवं पशुपालकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा लम्पी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण को अत्यंत आवश्यक बताया।

    उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व लम्पी रोग के लिए पृथक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण गोट पॉक्स वैक्सीन का उपयोग किया गया था, जिससे पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई। अब लम्पी रोग के लिए विशेष वैक्सीन उपलब्ध होने से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने गौशालाओं में प्राथमिकता से टीकाकरण कराने पर बल देते हुए कहा कि इससे अधिक संख्या में गोवंशीय पशुओं को शीघ्रता से सुरक्षित किया जा सकेगा।

     

    राज्य में वर्ष 2025-26 के दौरान 108.95 लाख गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया था। वर्ष 2026-27 के लिए 111.51 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं ब्यावर जिले में वर्ष 2026-27 के दौरान 1,23,936 गोवंशीय पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के अंतर्गत होमोलॉगस रांची स्ट्रेन लाइव एटेन्यूएटेड वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है।

     

    ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि लम्पी स्किन डिजीज (LSD) टीकाकरण अभियान के राज्य स्तरीय शुभारंभ का ब्यावर से होना जिले के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए भारत माता, धरती माता और गौ माता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

     

    विधायक श्री रावत ने गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में नई गौशालाओं के संचालन एवं विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए अपनी मांग प्रमुखता से रखी।

     

    पशुपालन विभाग राजस्थान के निदेशक डॉ. सुरेश चन्द मीणा ने कहा कि विभाग राज्य सरकार की मंशानुसार सभी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचाने तथा विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र), पशुपालन विभाग अजमेर डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज एक संक्रामक वायरल रोग है, जो मुख्य रूप से गोवंशीय पशुओं को प्रभावित करता है। रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर निःशुल्क टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।

     

    उन्होंने बताया कि अजमेर संभाग की समस्त गौशालाओं में गौवंश का प्राथमिकता से टीकाकरण सुनिश्चित करने हेतु सभी जिला संयुक्त निदेशकों एवं उपनिदेशकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही कृत्रिम गर्भाधान कार्य से जुड़े कार्मिकों के कौशल विकास हेतु गौशालाओं में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए माननीय मंत्री महोदय से आग्रह किया गया।

     

    कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के 11 पशु परिचर, 38 पशु धन निरीक्षक, 16 अधिकारियो द्वारा गौशाला में मौजूद 773 गोवंशीय पशुओं (272 नर एवं 501 मादा) का एक ही दिन में टीकाकरण किया गया।

     

    कार्यक्रम के उपरांत गौशाला परिसर में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

     

    कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत, नरेश कनोजिया, पूर्व सभापति नगर परिषद् ब्यावर, पशुपालन विभाग राजस्थान के निदेशक डॉ. सुरेश चन्द मीणा, अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) अजमेर डॉ. नवीन परिहार, अतिरिक्त जिला कलक्टर बह्मा लाल जाट सहित पशुपालन विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, गौशाला अध्यक्ष, गौशाला संचालक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Gold Prices Slide Across India: 22K, 24K Rates Published by IBJA and Major Jewellers
    Next Article
    सिंदरू में बनी हाईटैक नर्सरी का मंत्री जोराराम कुमावत ने किया निरीक्षण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment