Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन

    1 month ago

    जयपुर। कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान के अधीन राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर द्वारा ‘राजपूताना की रियासतों के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक महत्व के बहुमूल्य अभिलेख’ विषय पर विशेष प्रदर्शनी 17 मार्च से 19 मार्च तक जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में आयोजित होगी। 

     

    कला-साहित्य एवं संस्कृति विभाग की उप सचिव डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी का शुभारम्भ मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे मुख्य सचिव वी श्रीनिवास द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला- साहित्य एवं संस्कृति प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में होगा। 

     

    प्रदर्शनी में राजपूताना की विभिन्न रियासतों से संबंधित ऐतिहासिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक महत्व के दुर्लभ अभिलेखों तथा दस्तावेजों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन अभिलेखों के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।

     

    इस अवसर पर शोधार्थियों, इतिहासकारों, विद्यार्थियों तथा आमजन को प्रदेश के ऐतिहासिक अभिलेखों के अध्ययन एवं अवलोकन का अवसर प्राप्त होगा।

     

    राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा आमजन से इस प्रदर्शनी में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर से परिचित होने का आग्रह किया गया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान दिवस सप्ताह: राजस्थान दिवस सप्ताह समारोह के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से जयपुर शहर में 17 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
    Next Article
    अब और अदृश्य नहीं: जाति जनगणना में DNT समुदायों के लिए अलग कॉलम की मांग, सुप्रीम कोर्ट में PIL

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment