Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्य में तबादलों पर से लगी रोग हटाई

    1 hour ago

    राज्य में तबादलों पर से लगी रोग हटाई गई है, 5 जुलाई तक तबादले किए जाने हैं। लेकिन तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले नहीं होंगे। तबादलों में एकल महिला,विधवा,परित्यक्ता, मेडिकल बोर्ड या सक्षम स्तर द्वारा प्रमाणित असाध्य रोग यथा कैंसर, मस्तिष्क, हृदय, फेफडे, किड़नी के गंभीर अथवा अन्य प्राण घातक रोग से ग्रसित कार्मिक, दीर्घावधि सेवा, दिव्यांग कर्मियों तथा राजकीय सेवारत पति-पत्नी प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी। दरअसल 2018 के बाद अब तक थर्ड ग्रेड शिक्षक अपने तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। अनेक महिलाओं की नियुक्ति के बाद शादी हुई है वे अपने पति के जिले में नहीं जा पा रही है, अलग-अलग जिलों में कार्यरत होने से कारण पति पत्नी शिक्षक एक साथ नहीं रह पा रहे हैं, 15-20-25 वर्षों से अपने जिले से दूसरे जिले में कार्यरत शिक्षक अपने गृह जिले में जाना चाहते हैं। विभाग में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले दो प्रकार के होते हैं एक जिले से जिले में दूसरे बाहर के जिले से गृह जिले में। नव नियुक्ति में कम मैरिट वालों को अपने जिले से दूसरे जिले में नौकरी मिली थी वो अपने गृह जिले में लगना चाहते हैं इनकी संख्या अच्छी खासी है। उधर सरकार की दुविधा रहती है कि अगर किसी जिले में सभी रिक्त पद बाहर के जिलों से तबादले कर भर दिए गए तो उस जिले में नई नियुक्तियां करना संभव नहीं होगा और उस जिले के प्रशिक्षित बेरोजगार जब नौकरी मांगेंगे तो उनको क्या जवाब दिया जाएगा। दूसरी ओर विभाग द्वारा कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर को जिलेवार रिक्त पदों की सूचना भेजकर थर्ड ग्रेड शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है यदि जिला बदल तबादलों से किसी जिले में सभी रिक्त पद भर गए तो नई नियुक्तियों के लिए पद ही नहीं बचेंगे।

     

    • धनश्याम जी तिवाड़ी के शिक्षा मंत्री रहते राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा 31-05-2005 को शिक्षा विभाग से संबंधित स्थानान्तरण नीति-निर्देश जारी किए गए थे वे आज के परिप्रेक्ष्य में भी सार्थक हैं। उसमें तृतीय श्रेणी अध्यापकों के जिले में जितने कुल पदों के मात्र 10% की संख्या में ही तबादले करने उनमें भी केवल 30% जिला बदल तबादला तथा शेष 70% जिले से जिले में तबादले का प्रावधान रखा गया था। कार्मिक विभाग के उन निर्देशों में ग्रामीण ठहराव के आधार पर शहरों में तबादले तथा दिव्यांग, विधवा, परित्यकता, रोगी, एकल महिलाओं को प्राथमिकता दी गई थी, अब पति-पत्नी को और जोड़ा गया है। ऐसी गाइडलाइन बनाकर थर्ड ग्रेड के भी तबादला किए जाने चाहिए - विपिन प्रकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष

    • महेन्द्र पाण्डे मुख्य महामंत्री राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन डॉ. वी.डी. सिन्हा बने AASNS के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
    Next Article
    स्वरोत्सव' 26 का आयोजन किया गया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment