Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संस्कृत विश्वविद्यालय ने रचा नया कीर्तिमान इंडिया टुडे रैंकिंग-2026 में देश के टॉप-25 सरकारी सामान्य विश्वविद्यालयों में CSU 23वें स्थान पर दिल्ली के शीर्ष विश्वविद्यालयों में चौथी रैंक

    2 hours ago

    नई दिल्ली, संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, शोध और नवाचार से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंडिया टुडे MDRA बेस्ट यूनिवर्सिटीज रैंकिंग-2026 में विश्वविद्यालय ने Top General (Govt.) Universities in India श्रेणी में देश के शीर्ष 25 सरकारी सामान्य विश्वविद्यालयों में 23वां स्थान हासिल किया है। सबसे खास बात यह है कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष की 24वीं रैंक से एक पायदान ऊपर उठते हुए 23वां स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय का कुल स्कोर 1242.6 रहा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में भी CSU ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए चौथा स्थान हासिल किया है।

    संस्कृत से सामान्य विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग तक का सफर

    इंडिया टुडे की प्रतिष्ठित रैंकिंग में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का शीर्ष सामान्य सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होना इस बात का संकेत है कि संस्कृत शिक्षा अब केवल पारंपरिक अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक उच्च शिक्षा, अनुसंधान, तकनीक, नवाचार और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के साथ आगे बढ़ रही है।विश्वविद्यालय ने पिछले कुछ वर्षों में संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ आधुनिक विषयों को जोड़ने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस, आयुर्वेद, तकनीकी शिक्षा, डिजिटल संसाधन, शोध एवं वैश्विक अकादमिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की सक्रियता ने इसकी शैक्षणिक पहचान को व्यापक बनाया है

    संस्कृत की बढ़ती वैश्विक प्रासंगिकता की पहचान

    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने रैंकिंग में सुधार को विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए कहा “इंडिया टुडे रैंकिंग में 23वां स्थान प्राप्त होना हमारे लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि केवल विश्वविद्यालय की नहीं, बल्कि संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की बढ़ती प्रासंगिकता का भी प्रमाण है। हमने संस्कृत को आधुनिक संदर्भों से जोड़ते हुए अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।” उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य संस्कृत को 21वीं सदी की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए ज्ञान, शोध और रोजगार के नए अवसरों का माध्यम बनाना है। यह रैंकिंग विश्वविद्यालय को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आर. जी. मुरली कृष्ण ने कहा कि रैंकिंग में एक पायदान का सुधार विश्वविद्यालय के आचार्यों, शोधार्थियो, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि संस्कृत शिक्षा की गुणवत्ता और उसकी समकालीन उपयोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करती है। विश्वविद्यालय भविष्य में इससे भी बेहतर स्थान हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

    राष्ट्रीय रैंकिंग में बढ़ी CSU की प्रतिष्ठा

    इंडिया टुडे रैंकिंग-2026 में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय 23वें स्थान पर, जबकि दिल्ली की शीर्ष विश्वविद्यालय रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहा। पिछले वर्ष की तुलना में राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार विश्वविद्यालय की निरंतर बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा को दर्शाता है। संस्कृत की परंपरा से आधुनिक तकनीक तक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का यह प्रदर्शन भारतीय ज्ञान परंपरा के बदलते स्वरूप और उसकी नई राष्ट्रीय पहचान की कहानी कहता है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
    Next Article
    वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment