Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तीन दिवसीय 21वीं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

    3 months ago

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा की अध्यक्षता और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा, जयपुर के आयुक्त नरेश कुमार गोयल के मुख्य आतिथ्य में इंडियन एसोसिएशन फॉर सोशल साइंसेज़ एंड हेल्थ (IASSH) तथा विश्वविद्यालय के आर.ए. पोदार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 13 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय 21वीं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर.ए. पोदार ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन ‘विकसित भारत की ओर : सभी के लिए स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर केंद्रित रहेगा।

     

    आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में सामाजिक विज्ञान और स्वास्थ्य नीति के समन्वय पर विशेष मंथन होगा तथा देशभर से शिक्षाविद, शोधकर्ता, चिकित्सक, नीति-निर्माता और विद्यार्थी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे होगा, जिसमें यूनिसेफ, राजस्थान के डॉ. के.एल. राव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उद्घाटन सत्र में चिकित्सा शिक्षा, जनस्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और नीति निर्माण में सामाजिक विज्ञान की भूमिका पर विचार रखे जाएंगे।

     

    सम्मेलन के दूसरे दिन 12 फरवरी को ‘हेल्दी डाइट’ विषय पर प्लेनरी सत्र आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता गृह विज्ञान विभाग की प्रो. डॉ. रेशमा बूलचंदानी करेंगी। सत्र में पोषण और सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ—डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. मुक्ता अग्रवाल, डॉ. आकाश पोर्वाल, डॉ. प्रीतू (यूनिसेफ), प्रो. जलंधर प्रधान, डॉ. आर.एल. सुमन, डॉ. मुक्ता अरोड़ा तथा श्री नानक कुमार सांतदासानी—संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और व्यवहारिक हस्तक्षेपों पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

     

    सम्मेलन का समापन 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक (पब्लिक हेल्थ) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि तथा IIHMR, जयपुर के अध्यक्ष प्रो. पी.आर. सोडानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र की अध्यक्षता भी कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा करेंगी।

     

    सम्मेलन निदेशक प्रो. अनुराग शर्मा ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। IASSH के अध्यक्ष प्रो. आर. नागराजन, महासचिव डॉ. वी. सेल्वराजु, संयोजक डॉ. क्षिप्रा जैन और आयोजन सचिव डॉ. भीम सिंह शेखावत के नेतृत्व में यह सम्मेलन स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक विमर्श का मंच प्रदान करेगा। आयोजकों ने अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत तकनीकी दक्ष और बहु-कौशलयुक्त पुस्तकालयाध्यक्षों की राष्ट्रीय निर्माण में सार्थक भूमिका है : प्रो. सोनल सिंह”
    Next Article
    इस माह पांच जिलों में आयोजित होंगे जिला स्तरीय पशु मेले

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment