Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इस माह पांच जिलों में आयोजित होंगे जिला स्तरीय पशु मेले

    3 months ago

    -पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने दी जानकारी 

    जयपुर। राजस्थान सरकार के बजट वर्ष-2024-25 की घोषणा की क्रियान्विति में पशुपालन विभाग की ओर से प्रदेश के समस्त जिलों में चरणबद्ध रूप् से पशु मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरवरी व मार्च माह में पांच पशु मेले आयोजित किए जाएंगे। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि 28 नवंबर-2026 तक आठ राज्य स्तरीय पशु मेले आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा एक मार्च-2026 तक पांच जिला स्तरीय पशु मेले होंगे। उन्होंने बताया कि पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांडेराव में 13 से 17 फरवरी तक श्री निम्बेश्वर पशु मेला आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 15 से 19 फरवरी तक जालौर जिले के सायला में मां कात्यायनी देवी पशु मेला, 16 से 20 फरवरी तक उदयपुर के जूनावास, खेमली में आंजना माता पशु मेला, 24 से 28 फरवरी तक पोकरण के रामदेवरा में बाबा रामदेव पशु मेला आयोजित होगा। वहीं, 25 फरवरी से एक मार्च तक सिरोही जिले की रेवदर तहसील के मंडार में भी लीलाधारी महादेव पशु मेला आयोजित किया जाएगा।

    यहां आयोजित होंगे राज्य स्तरीय पशु मेले 

    पशुपालन मंत्री कुमावत ने बताया कि 15 से 29 मार्च तक बालोतरा जिले के तिलवाड़ा में श्री मल्लीनाथ पशु मेला, 19 मार्च से दो अप्रेल तक नागौर जिले के मेड़ता सिटी में श्री बलदेव पशु मेला, 29 मई से 7 मई तक झालावाड़ जिले के झालरापाटन में श्री गोमती सागर पशु मेला आयोजित होगा। साथ ही 28 अगस्त से 11 सितंबर तक डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर में श्री वीर तेजाजी पशु मेला, 28 अगस्त से 26 सितंबर तक हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में श्री गोगामेड़ी पशु मेला, 15 से 25 अक्टूबर तक भरतपुर में श्री जसवंत प्रदर्शनी व पशु मेला, 10 से 26 नवंबर तक अजमेर जिले के पुष्कर में श्री कार्तिक पशु मेला तथा 20 से 28 नवंबर-2026 तक झालावाड़ जिले के झालरापाटन में राज्य स्तरीय श्री चंद्रभागा पशु मेला आयोजित किया जाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    तीन दिवसीय 21वीं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा
    Next Article
    एआई पाठ्यक्रमों पर जागरूकता कार्यक्रम, जयपुर परिसर में कार्यशाला आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment