Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एआई पाठ्यक्रमों पर जागरूकता कार्यक्रम, जयपुर परिसर में कार्यशाला आयोजित

    3 months ago

    जयपुर.केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में उच्च शिक्षा संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों को एआई आधारित शिक्षा, शोध तथा करियर की नई संभावनाओं से परिचित कराना रहा। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में डॉ. मदन मोहन अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जयपुर ऑफ-कैंपस ने एआई पाठ्यक्रमों, उनके सकारात्मक शैक्षणिक उपयोग तथा मानविकी और भाषा विषयों में एआई की बढ़ती भूमिका पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, डिजिटल संरक्षण और अनुवाद तकनीकें संस्कृत व भाषा के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोल रही हैं। कार्यक्रम का प्रास्ताविक एवं संचालन डॉ. नमिता मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी और शिक्षा मंत्रालय की नई नीतियों के अनुरूप एआई अब केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि भाषा और मानविकी के छात्रों के लिए भी एक आवश्यक कौशल बन चुका है। सह-समन्वयक डॉ. शेली प्रकाश ने कार्यशाला की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। परिसर निदेशक प्रो. लोकमान्य मिश्र ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों और शिक्षकों को समयानुकूल कौशलों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। वरिष्ठ आचार्य प्रो. श्रीधर मिश्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्कृत ज्ञान और आधुनिक तकनीक के समन्वय पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में सह निदेशक प्रशासन प्रो. शीशराम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    यह कार्यशाला उच्च शिक्षा में एआई की संभावनाओं को रेखांकित करने के साथ छात्रों को भविष्य के लिए तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल रही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    इस माह पांच जिलों में आयोजित होंगे जिला स्तरीय पशु मेले
    Next Article
    रघुनाथ जुबली छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया बिजली कनेक्शन चालू करने के लिए विशाल दंडवत यात्रा

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment