Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम मे आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच और वेलनेस शिविर

    2 hours ago

    विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम मे आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच व वेलनेस शिविर

    विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जांच के बाद परामर्श भी उपलब्ध कराया गया

    विश्व शांति, स्वस्थ व समृद्ध भारत निर्माण हमारा उद्देश्य - आचार्य लोकेश

    गुरुग्राम / नई दिल्ली : अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व वेलनेस शिविर का आयोजन हुआ | इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें आँख, कान, नाक (ईएनटी) की जांच के साथ-साथ फिजियोथेरेपी एवं ध्यान, योग, प्राणायाम आदि की सेवाएं भी प्रदान की गईं। आचार्य लोकेश ने इस अवसर पर कहा कि विश्व शांति का मार्ग स्वस्थ और संतुलित समाज से होकर गुजरता है। जब व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होगा, तभी वह सकारात्मक सोच और सद्भावना के साथ समाज में योगदान दे सकेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “स्वस्थ व समृद्ध भारत” का निर्माण तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को समान रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। आचार्य लोकेश ने कहा कि यह निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस शिविर केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवीय मूल्यों का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचित और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, ताकि वे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकें | शिविर में हेल्थ चेकअप के साथ लोगों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई और योग सत्र के माध्यम से उन्हें दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल इस बात को दर्शाती है कि केवल बीमारी का इलाज ही नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य—शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन—भी उतना ही महत्वपूर्ण है। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों—ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. देबजनी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गायत्री कानन, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पीयूष आनंद, अज़ीम और आहार विशेषज्ञ डॉ. शेली—ने न केवल जांच की, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत परामर्श भी दिया। इस प्रकार, यह शिविर लोगों के लिए एक समग्र स्वास्थ्य मार्गदर्शन केंद्र के रूप में कार्य करता रहा। योगाचार्य करण द्वारा आयोजित योग सत्र ने शिविर को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को सरल योगासन और दैनिक अभ्यास सिखाए, जिससे वे अपने जीवन में नियमित रूप से योग को शामिल कर सकें और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। विशेषज्ञों को अहिंसा विश्व भारती की ओर से पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया | इस आयोजन की सफलता में तारकेश्वरी मिश्रा, केनु अग्रवाल, विनीत शर्मा एवं दयाराम आदि विश्व शांति केंद्र के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा|

    Click here to Read More
    Previous Article
    विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम मे आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच व वेलनेस शिविर
    Next Article
    विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम मे आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच और वेलनेस शिविर, आमजन को मिला लाभ

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment