Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी,वाटिका जयपुर में एंटी-रैगिंग सप्ताह का भव्य शुभारंभ एवं एंटी-रैगिंगशपथ का आयोजन

    3 hours ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में दिनांक 12 अगस्त 2026 को एंटी-रैगिंग सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेसिडेंट डॉ रश्मि जैन ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मनीषा यादव द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात डॉ. रजनी माथुर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए एंटी-रैगिंग सप्ताह के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने नवागंतुक विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), उसके उद्देश्यों तथा विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रश्मि जैन ने विद्यार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने का आह्वान किया तथा विश्वविद्यालय परिसर को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं रैगिंग-मुक्त बनाए रखने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। अपने संबोधन के पश्चात प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एंटी-रैगिंग शपथ दिलाई, जिससे कार्यक्रम में अनुशासन, जिम्मेदारी एवं रैगिंग के प्रति जीरो-टॉलरेंस का संदेश और अधिक प्रभावी रूप से स्थापित हुआ। प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. प्रेम कुमार द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। अंत में डॉ. सीता राम माली ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और सभी के सामूहिक प्रयासों से ही विश्वविद्यालय परिसर को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं पूर्णतः रैगिंग-मुक्त परिसर बनाया जा सकता है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    वाणिज्य महाविद्यालय की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    विषम परिस्थितियों में अनुसंधान एवं भारतीय अंटार्कटिक अनुसंधान कार्यक्रम पर व्याख्यान आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment