Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    23 हजार से अधिक हृदय सर्जरी की गौरवपूर्ण उपलब्धि, डॉ. अजीत बाना का विराज फाउंडेशन ने किया सम्मान

    1 hour ago

    विराज फाउंडेशन द्वारा विख्यात कार्डियक सर्जन एवं चेयरमैन, कार्डियक साइंसेज डॉ. अजीत बाना द्वारा 23 हजार से अधिक सफल हृदय सर्जरी पूर्ण करने पर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने डॉ. अजीत बाना को दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने कहा कि डॉ. अजीत बाना ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता, समर्पण और सेवाभाव के माध्यम से हजारों मरीजों को नया जीवन प्रदान किया है। 23 हजार से अधिक हृदय सर्जरी पूर्ण करना चिकित्सा जगत में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

    विराज फाउंडेशन के संरक्षक एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम, के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी को डॉ. अजीत बाना का स्वागत करने पर गैंगटोक, सिक्किम से मोबाइल पर भदाई एवं साधुवाद दिया! इसके साथ ही प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसे चिकित्सकों का सम्मान समाज के लिए गौरव का विषय है। डॉ. बाना की उपलब्धियां युवा चिकित्सकों को सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी चोमू नगर के गौरव है एवं पिछले अनेक सालों से शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, समाज सेवा मे विशिष्ट योगदान देने वाले करीब तीन हजार से अधिक लोगों को अब तक विशेष अवसरों पर विभिन्न मंचों से समानीत कर चुके है!

    विराज फाउंडेशन की ओर से डॉ. अजीत बाना के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. एम.के. अग्रवाल एवं शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, विनोद शर्मा ने भी डॉ. अजीत बाना को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” गतिविधि का सफल आयोजन
    Next Article
    पंचम देव दर्शन यात्रा कैंची धाम के लिए हुई रवाना

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment