Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंचम देव दर्शन यात्रा कैंची धाम के लिए हुई रवाना

    1 hour ago

    चौमूं। विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पंचम देव दर्शन यात्रा बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी के नेतृत्व में गढ़ गणेश मंदिर, चौमूं से धार्मिक जयघोष के साथ रवाना हुई। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि फैंसी फुटवियर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सैनी एवं विशिष्ट अतिथि नगर मंडल उपाध्यक्ष राजेश चोपड़ा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी,चौमूं नगर अध्यक्ष डॉ. सीताराम कुमावत ने बताया कि यह तीन दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु कैंची धाम, मुक्तेश्वर धाम एवं नैनीताल के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ-साथ प्रकृति एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। यात्रा के रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए तथा यात्रा की सुखद, मंगलमय एवं सफल यात्रा के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। विराज् फाउंडेशन के संरक्षक एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी गैंगटोक सिक्किम के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने सभी भक्तों को सफल यात्रा के लिए शुभकामना दी है!

    इस अवसर पर बनवारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश रीडर, डॉ एमके अग्रवाल, नारायण लाल शर्मा, रामलाल शेरावत, योगेश सैनी, रामावतार लालाणी, महेंद्र कुमावत, रामावतार बासोतिया, शशिकांत बासोतिया, श्यामलाल बराला, रामकृष्ण टेलर, हरीश कुमावत एवं नानूराम कुमावत, जय सैन सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    23 हजार से अधिक हृदय सर्जरी की गौरवपूर्ण उपलब्धि, डॉ. अजीत बाना का विराज फाउंडेशन ने किया सम्मान
    Next Article
    21वीं इंडिया - जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘बायकॉन 2026 का हुआ समापन : एआई के सही इस्तेमाल पर विशेषज्ञों ने दिया जोर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment