Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    25-27 फ़रवरी तक जयपुर बनेगा नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा यूथ हब- चमचमाते ड्रोन शो के साथ ‘रिदम 2026’ का ऐलान

    1 day ago

    -फ़रहान-ज़ाकिर लाएँगे एंटरटेनमेंट का तूफ़ान- रिदम 2026, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी

     

    -हैकाथॉन्स से लेकर फैशन शोज़ तक, 50 से अधिक ईवेंट्स और 3 ब्लॉकबस्टर नाइट्स

     

    जयपुर,

     

    एजुकेशन और इनोवेशन में अपनी अलग पहचान रखने वाली जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े टैक्नो-मीडिया-स्पोर्ट्स एवं कल्चरल फ़ेस्ट, 'रिदम 2026' का आज हुआ पोस्टर विमोचन | मॉडर्नाइज़ेशन और ग्रैंड्योर को एक नए लेवल पर ले जाते हुए, इस साल के फ़ेस्ट का आगाज़, एक स्पेक्टक्युलर ड्रोन शो, क्लब परफ़ॉर्मन्स और डीजे से किया गया।

     

    'बीट्स ऑफ इमेजिनेशन' की टैगलाइन के साथ, 25 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस इवेंट के ऑफ़िशियल पोस्टर-जर्सी व आर्टिस्ट्स को जगमगाते ड्रोन शो के ज़रिए, उत्साह से भरे स्टूडेंट्स के बीच रिवील किया गया।

     

    रिदम 2026' में बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड सुपरस्टार, फ़रहान अख़्तर की पॉवर-पैक्ड परफ़ॉर्मेंस दिखाई देंगी। "रॉक ऑन" और "ज़िंदा" जैसे एंथम्स गाने वाले फ़रहान, अपनी सॉलफ़ुल वॉइस और इलेक्ट्रिक स्टेज प्रेज़ेंस से 'रिदम' का लेवलअप करते नज़र आएँगे। वहीं, कैंपस की वाइब में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए 'सख्त लौंडा' फ़ेम, ज़ाकिर ख़ान अपनी बेमिसाल स्टोरीटेलिंग और "हक़ से सिंगल" वाले अंदाज़ में कॉमेडी पंचलाइंस से ऑडियंस को लोटपोट करेंगे।

     

    स्टार्स की शानदार परफॉरमेंस के साथ ही, इस फेस्ट में 50 से ज़्यादा डायनेमिक ईवेंट्स का रोमांच, देशभर से आए पार्टिसिपेंट्स को एक अनूठा अनुभव दिखेगा। यहाँ, फ़ैशन शो, एड्रेलिन रशड स्पोर्ट्स के साथ-साथ हैकेथॉन्स जैसे टेक्निकल चैलेंजेज़ भी शामिल होंगे। साथ ही, रिदम डायरीज़ और रील-ओ-मानिया जैसे प्लेटफॉर्म्स युवाओं को अपनी स्किल्स निखारने और क्रिएटिविटी का जश्न मनाने का अवसर देंगे।

     

    डिज़िटल स्ट्रेटेजीज़ धीमंत अग्रवाल ने कहा कि यह मंच, हमारी परंपराओं, स्टूडेंट टैलेंट और उस अनमैचड हसल का प्रतीक है जो सालों से जेईसीआरसी की पहचान रहा है। 

     

    इस प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर विक्टर गंभीर उपस्थित रहे, जिन्होंने रिदम को स्टूडेंट्स के ओवरऑल डेवलपमेंट का एक अनिवार्य हिस्सा बताया। उन्होंने साझा किया कि किस तरह यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर, यूथ को लीडरशिप और टीम वर्क की बारीकियां सिखाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सिंदरू में 18.95 करोड़ की लागत से बनेगा बालिका आवासीय विद्यालय
    Next Article
    पिंक फेस्ट के मंच पर ‘भारतीय दृष्टि में नारी चिंतन’ का विमोचन एवं विचारोत्तेजक समीक्षा सत्र संपन्न

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment