Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आज के बदलते दौर में डिग्री के साथ स्किल्स, एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप जरूरी: डॉ. किरण बेदी

    1 hour ago

    ऊर्जा 2026’ का जोशपूर्ण आगाज बियानी में नए विद्यार्थियों ने शुरू किया नया सफर

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘ऊर्जा 2026’ का आगाज नए अंदाज के साथ किया गया। इस अवसर पर ‘ऊर्जा’ के लाल रंग के स्वरूप को समझने के लिए सभी विद्यार्थियों ने लाल रंग के वस्त्र पहन कार्यक्रम में जोश और उत्साह का एहसास जगाया।

    इस वर्ष ‘द नेक्स्ट यू’ थीम के तहत कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा।

    कार्यक्रम की शुरूआत चैयरमेन डॉ. राजीव बियानी, प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी ,अस्सिटेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी , अस्सिटेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी , डीन व प्रिंसिपल डॉ.ध्यान सिंह गोठवाल ने दीप प्रज्जवलित कर की।

    इस अवसर पर ‘शक्ति : सौम्यता से प्रचंडता तक’ विषय पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

    कार्यक्रम में बियानी गर्ल्स कॉलेज की 20 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा एवं ‘ऊर्जा 2026-27’ की झलक प्रस्तुत कर नवागंतुक विद्यार्थियों को उपलब्धियों से परिचित कराया गया।

    इस अवसर पर संस्था के निदेशक एवं मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी विचारों के साथ संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न एटीट्यूड के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, करुणा, प्रेम, साहस एवं उत्साह को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ‘मन के हारे हार, मन के जीते जीत’ का संदेश देते हुए विद्यार्थियों के साथ टू-वे इंटरेक्शन किया और नए सफर में निरंतर सीखने, सकारात्मक दृष्टिकोण रखने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका पालीवाल ने ‘अपने महाविद्यालय को जानें एवं प्रबंधन खेल’ गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित कराया।

    साथ ही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत की प्रथम महिला सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी , सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी विशेष स्किल्स विकसित कर आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने अनिश्चित परिस्थितियों के लिए तैयार रहने के साथ निर्णय क्षमता, बुद्धिमत्ता एवं कॉन्फ्लिक्ट रेजोल्यूशन जैसी क्षमताओं के विकास पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास की दुनिया के प्रति सजग रहने, नियमित रूप से समाचार-पत्र पढ़ने, रेडियो सुनने तथा किताबों से ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर गुमराह होने से बचना चाहिए तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बैंक खाता खोलने और धन के महत्व को समझने के लिए भी प्रेरित किया। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने आत्मनिर्भरता को अपनी प्राथमिकता बनाया, ताकि स्वयं के साथ अपने परिवार और माता-पिता को भी सम्मानजनक जीवन दे सकें।

    उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किताबों को केवल पढ़ें नहीं, बल्कि उसमें प्राप्त ज्ञान को अपना ज्ञान बनाएं और निरंतर सीखते हुए स्वयं, परिवार एवं समाज के लिए सफल और उपयोगी बनें।

    वहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी डागा और डॉ. स्मृति तिवाड़ी द्वारा ‘गुलाबी इंडिया-जापान कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर डॉ. किरण बेदी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे भारत-जापान के बीच संवाद एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

    कल ऊर्जा के दूसरे दिन कॉलेज के विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं के लिए कई महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें यूपीएससी/आरपीएससी की तैयारी, जापान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी, तथा साकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के अनुभव उजैसे विषयों पर विशेष सत्र शामिल होंगे। इन सत्रों का उद्देश्य छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, वैश्विक अवसरों, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभवों से परिचित कराना है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बदलते दौर में डिग्री के साथ स्किल्स, एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप जरूरी: डॉ. किरण बेदी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment