Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कुलगुरू प्रो. मदन मोहन झा की शिष्टाचार भेंट, दीक्षान्त समारोह के लिए किया सादर आमंत्रित

    3 hours ago

    जयपुर। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मदन मोहन झा ने मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को विश्वविद्यालय में आगामी 7 सितंबर को आयोजित होने वाले दीक्षान्त समारोह के लिए सादर आमंत्रित किया तथा समारोह का औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया। कुलगुरू प्रो. झा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गुंजन सोनी भी उपस्थित रहे। शिष्टाचार भेंट के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण तथा विश्वविद्यालय की भावी विकास योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं प्रेरणादायी चर्चा हुई। कुलगुरू ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं आगामी शैक्षणिक योजनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

    कुलपति प्रो. मदन मोहन झा ने कहा कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य विश्वविद्यालय परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति आगामी दीक्षान्त समारोह को और अधिक गौरवपूर्ण बनाएगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    आज के बदलते दौर में डिग्री के साथ स्किल्स, एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप जरूरी: डॉ. किरण बेदी
    Next Article
    बच्चों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment